Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CGPSC SI Exam: शिक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा भी टली, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई गिरफ्तार Raipur Cyber Fraud: ऑनलाइन रिफंड के चक्कर में जालसाजों ने लगाया चूना, 513 रुपए वापस पाने के लिए शख्स ने गंवाए 97 हजार CG Education Department: बीएसके ऐप से खुली फाइलों की गांठें, 264 शिक्षकों के रिकॉर्ड गायब, विभाग में हड़कंप CGPSC SI Exam: शिक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा भी टली, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई गिरफ्तार Raipur Cyber Fraud: ऑनलाइन रिफंड के चक्कर में जालसाजों ने लगाया चूना, 513 रुपए वापस पाने के लिए शख्स ने गंवाए 97 हजार CG Education Department: बीएसके ऐप से खुली फाइलों की गांठें, 264 शिक्षकों के रिकॉर्ड गायब, विभाग में हड़कंप
W 𝕏 f
होम › बलौदाबाज़ार › खुलासा : केशडबरी के सोलर प्लांट में चोरी करने वाल…
सोलर प्लांट केबल चोरी में गिरफ्तार आरोपी
सोलर प्लांट केबल चोरी में गिरफ्तार आरोपी
बलौदाबाज़ार

खुलासा : केशडबरी के सोलर प्लांट में चोरी करने वाले चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में

ग्राम केशडबरी स्थित सोलर पावर प्लांट में 4.5 लाख रुपये की केबल वायर चोरी के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले एक आरोपी को मौके पर पकड़ा गया था। आरोपियों ने चोरी की गई केबल से तांबा निकालकर कबाड़ी को बेचने और रकम आपस में बांटने की बात कबूल की है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Jun 2026, 01:36 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 01:13 AM
बलौदाबाजार
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

ग्राम केशडबरी स्थित सोलर पावर प्लांट में हुई लाखों रुपये की केबल वायर चोरी के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के साथ ही मामले में अब तक कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई केबल वायर के अवशेष, नगदी रकम तथा वारदात में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राधा विहार कॉलोनी निवासी गुलबेद खान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम केशडबरी स्थित निर्माणाधीन सोलर पावर प्लांट में 1 और 2 मई 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने इन्वर्टर एवं सोलर पैनलों से जुड़े महंगे केबल वायर चोरी कर लिए थे। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई थी।

एक आरोपी मौके पर पकड़ा गया था

घटना के दौरान प्लांट में मौजूद कर्मचारियों की सतर्कता से एक आरोपी संतोष विश्वकर्मा उर्फ देवार को रंगे हाथों पकड़ लिया गया था। हालांकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था। प्रारंभिक पूछताछ में मिले महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद जिला बिलासपुर के पचपेड़ी क्षेत्र में दबिश देकर बबलू मधुकर, सूरज देवार और विजय खूंटे को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली।

तांबा निकालकर कबाड़ी को बेचा था माल

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि चोरी के बाद केबल वायर को काटकर उसमें से तांबा निकाला गया था। इसके बाद तांबे को एक कबाड़ी के पास लगभग 12 हजार रुपये में बेच दिया गया।

 बिक्री से प्राप्त रकम को सभी आरोपियों ने आपस में बांट लिया था। पुलिस अब चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस कर रही आगे की जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में अन्य संभावित आरोपियों एवं चोरी के माल के नेटवर्क की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें