Tuesday, 25 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba Hospital News: रानी धनराज कुंवर अस्पताल में मिला मानव भ्रूण, CCTV खंगाल रही पुलिस Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर Korba Hospital News: रानी धनराज कुंवर अस्पताल में मिला मानव भ्रूण, CCTV खंगाल रही पुलिस Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय खुलासा : पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, शराब में जहर …
पति हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार
पति हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीय

खुलासा : पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, शराब में जहर देकर की पति की हत्या

झाबुआ के पेटलावद थाना क्षेत्र के बामनिया गांव में रेलवे ट्रैक के पास मिले अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने 10 दिनों में खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि मृतक बहादूर भूरिया की हत्या उसकी पत्नी समिता उर्फ सुमित्रा ने अपने प्रेमी गलिया निनामा और एक सहयोगी कमरू वसुनिया के साथ मिलकर की थी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 Jun 2026, 03:54 PM
मध्य प्रदेश

झाबुआ जिले के पेटलावद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बामनिया में 11 जून को रेलवे ट्रैक और बिजनीपाड़ा कच्चे मार्ग के पास एक अज्ञात शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और सोशल मीडिया की मदद से 12 जून को शव की पहचान बहादूर भूरिया (36 वर्ष), निवासी ग्राम सेमलिया के रूप में की। घटनास्थल की स्थिति और प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मामला दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का है।

जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिला कि मृतक की पत्नी समिता उर्फ सुमित्रा के गलिया निनामा नामक व्यक्ति से अवैध संबंध थे। पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था। बताया गया कि समिता पिछले चार महीनों से अपने मायके में रह रही थी और वहीं से अपने प्रेमी के संपर्क में थी।

जहर और गला घोंटकर की गई निर्मम हत्या

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि समिता ने अपने परिचित कमरू वसुनिया (रतलाम निवासी) के माध्यम से जहरीली गोलियां मंगवाई थीं। 9 जून को योजना के तहत गलिया निनामा ने बहादूर भूरिया को फोन कर बामनिया बुलाया। सुनसान स्थान पर पहले उसे शराब में जहर मिलाकर पिलाया गया, फिर गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने की कोशिश की और शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया, ताकि मामला दुर्घटना जैसा प्रतीत हो। लेकिन पुलिस की गहन जांच ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ीं। लगातार 10 दिनों की जांच के बाद हत्या की पूरी साजिश सामने आ गई।

तीन आरोपी गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

पुलिस ने अपराध क्रमांक 277/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

  • गलिया पिता लालजी निनामा (कुण्डाल निवासी)
  • समिता उर्फ सुमित्रा (मृतक की पत्नी)
  • कमरू पिता प्रभु वसुनिया (रतलाम निवासी)

वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

झाबुआ पुलिस की तेज और तकनीकी जांच से महज 10 दिनों में इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हो गया, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें