Thursday, 24 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Construction Accident: राजनांदगांव में नाली निर्माण के दौरान हादसा, स्लैब गिरने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Barwani News: तीन नाबालिग बहनों ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Minor Girl Death News: रामानुजनगर में नाबालिग युवती की मौत, प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप Illegal Liquor Sale: ग्राम सेवार में बढ़ा नशे का कारोबार, ग्रामीणों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग Illegal Wood Case: बालोद में वन विभाग की रेड, रिसॉर्ट से मिले दरवाजे, चौखट और लकड़ी के सामान PM Surya Ghar Yojana: सोलर सप्लाई के नाम पर रायपुर के कारोबारी से 22.49 लाख की ठगी, गुजरात की कंपनी पर एफआईआर दर्ज Road Construction Accident: राजनांदगांव में नाली निर्माण के दौरान हादसा, स्लैब गिरने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Barwani News: तीन नाबालिग बहनों ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Minor Girl Death News: रामानुजनगर में नाबालिग युवती की मौत, प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप Illegal Liquor Sale: ग्राम सेवार में बढ़ा नशे का कारोबार, ग्रामीणों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग Illegal Wood Case: बालोद में वन विभाग की रेड, रिसॉर्ट से मिले दरवाजे, चौखट और लकड़ी के सामान PM Surya Ghar Yojana: सोलर सप्लाई के नाम पर रायपुर के कारोबारी से 22.49 लाख की ठगी, गुजरात की कंपनी पर एफआईआर दर्ज
W 𝕏 f
होम बिलासपुर बिलासपुर मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते के अंतिम संस्…
बिलासपुर मुक्तिधाम विवाद
बिलासपुर मुक्तिधाम विवाद
बिलासपुर

बिलासपुर मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते के अंतिम संस्कार पर विवाद, निगम कर्मचारी हटाई गई

यह मामला बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम का है। जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त को कुदुदंड क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के पालतू कुत्ते की मौत हो गई थी। परिवार का कहना था कि वह उनके लिए परिवार के सदस्य जैसा था, इसलिए उन्होंने भावनात्मक जुड़ाव के चलते हिंदू रीति-रिवाज से उसका अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Aug 2026, 07:08 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 01:15 PM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
यह मामला बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम का है। जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त को कुदुदंड क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के पालतू कुत्ते की मौत हो गई थी। परिवार का कहना था कि वह उनके लिए परिवार के सदस्य जैसा था, इसलिए उन्होंने भावनात्मक जुड़ाव के चलते हिंदू रीति-रिवाज से उसका अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया। परिवार पालतू कुत्ते को लेकर तोरवा मुक्तिधाम पहुंचा, जहां अनुमति लेकर उसका अंतिम संस्कार किया गया।  
मामले की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग, हिंदू संगठन और वार्ड क्रमांक 41 के पार्षद मोतीलाल गंगवानी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुक्तिधाम में पशु का अंतिम संस्कार किए जाने पर आपत्ति जताई। लोगों का कहना था कि मुक्तिधाम इंसानों के अंतिम संस्कार के लिए निर्धारित स्थान है। यहां किसी पशु का दाह संस्कार करना धार्मिक परंपराओं और जनभावनाओं के अनुरूप नहीं है।

पार्षद ने पुलिस में दी लिखित शिकायत 

वार्ड पार्षद मोतीलाल गंगवानी ने इस मामले को लेकर पुलिस में लिखित शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इंसानों के लिए निर्धारित मुक्तिधाम में जानवर का अंतिम संस्कार किया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं प्रभावित हुई हैं। उन्होंने मामले की जांच कर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग की।  

2 हजार रुपए लेकर अनुमति देने का आरोप

विरोध करने वालों ने मुक्तिधाम के केयरटेकर पर 2 हजार रुपए लेकर पालतू कुत्ते के अंतिम संस्कार की अनुमति देने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि इसके लिए नगर निगम से कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी। विवाद बढ़ने के बाद पार्षद की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।

 केयरटेकर पर लगे आरोपों की होगी जांच

नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने बताया कि केयरटेकर पर पैसे लेने के आरोपों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नगर निगम की ओर से पशुओं के अंतिम संस्कार के लिए कोई अलग व्यवस्था नहीं है।  

पशुओं के शव को डंपिंग यार्ड में दफनाने की व्यवस्था 

कमिश्नर ने बताया कि किसी पालतू पशु या अन्य जानवर की मौत होने पर स्वच्छता विभाग के कर्मचारी शव को डंपिंग यार्ड ले जाते हैं। वहां निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उसे दफनाया जाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की व्यवस्था के तहत पशुओं के दाह संस्कार की अनुमति नहीं दी जाती है।

परिवार ने कहा- भावना आहत करना मकसद नहीं 

पालतू कुत्ते की मालकिन ने कहा कि उनका कुत्ता परिवार का हिस्सा था और उसकी मौत से पूरा परिवार दुखी था। उन्होंने सिर्फ सम्मान के साथ उसे अंतिम विदाई देने के उद्देश्य से अंतिम संस्कार किया था। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति या समुदाय की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना उनका उद्देश्य नहीं था। 

पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

एडिशनल एसपी सिटी पंकज पटेल ने बताया कि परिवार अपने पालतू कुत्ते से काफी जुड़ा हुआ था, इसलिए उन्होंने उसका अंतिम संस्कार किया। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों और संगठनों ने विरोध जताया था। उन्होंने कहा कि मामला पुलिस हस्तक्षेप का नहीं था, इसलिए पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल नगर निगम स्तर पर मामले की जांच जारी है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें