मारपीट से मचा हड़कंप
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क पर हो रही इस घटना को देखकर आसपास मौजूद राहगीरों और वकीलों ने बीच-बचाव किया और किसी तरह विवाद को शांत कराया। मारपीट के कारणों का नहीं चला पता प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद किस वजह से शुरू हुआ, इसकी जानकारी तत्काल सामने नहीं आ सकी है।
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।जांच के बाद होगी कार्रवाई
पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने और पूरे विवाद की वजह पता लगाने में जुटी हुई है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मारपीट के पीछे वास्तविक कारण क्या था और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

