Doctor Suicide Case: कोरबा के ईएसआईसी अस्पताल में पदस्थ 30 वर्षीय डॉक्टर एल्विन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डॉक्टर का शव उनके स्टाफ क्वार्टर के बाथरूम में मिला। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।
सुबह OPD नहीं पहुंचे तो स्टाफ ने की तलाश
जानकारी के मुताबिक, डॉ. एल्विन को सुबह OPD में ड्यूटी पर पहुंचना था, लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे। काफी देर तक उनके नहीं आने पर अस्पताल के कर्मचारियों ने स्टाफ क्वार्टर जाकर दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया।
बाथरूम में फंदे पर मिला शव
कमरे के अंदर जांच करने पर डॉक्टर का शव बाथरूम में नायलॉन की रस्सी से बने फंदे पर लटका मिला। उनके हाथ पर ब्लेड से कटने के निशान भी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
चर्च में शादी के लिए दिया था आवेदन
परिजनों के मुताबिक, दोनों शादी करने की तैयारी में थे। 12 अगस्त को चर्च में विवाह के लिए आवेदन भी दिया गया था। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद हुआ और रिश्ता टूट गया। इसके बाद डॉ. एल्विन काफी परेशान थे। तीन दिन पहले माता-पिता को बुलाया था कोरबा बताया गया कि डॉक्टर ने घटना से करीब तीन दिन पहले अपने माता-पिता को कोरबा बुलाया था। माता-पिता के कोरबा पहुंचने के बाद उन्हें बेटे की मौत की जानकारी मिली।दो साल से चल रहा था प्रेम संबंध बताया जा रहा है
केरल के पालक्काड निवासी डॉ. एल्विन ने कोयंबटूर से MBBS की पढ़ाई पूरी की थी। करीब एक साल पहले उनकी पदस्थापना कोरबा के ईएसआईसी अस्पताल में हुई थी। इसी दौरान उनके कोयंबटूर की एक युवती के साथ करीब दो साल से प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आई है।
घटना के बाद परिवार में शोक की लहर
इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। पुलिस आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

