Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Abhanpur News: महानदी पुल पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल Gariaband Crime News: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार LPG Cylinder Theft Case: गैस सिलेंडर चोरी मामले में कार्रवाई, 3.50 लाख के सामान के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में युवक ने हसिए से खुद को किया घायल, गांव में घूमते देख ग्रामीणों में फैली दहशत Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई Abhanpur News: महानदी पुल पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल Gariaband Crime News: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार LPG Cylinder Theft Case: गैस सिलेंडर चोरी मामले में कार्रवाई, 3.50 लाख के सामान के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में युवक ने हसिए से खुद को किया घायल, गांव में घूमते देख ग्रामीणों में फैली दहशत Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
W 𝕏 f
होम देश मौसम का डबल अटैक : 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अ…
17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह हीटवेव
17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह हीटवेव
देश

मौसम का डबल अटैक : 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में हीटवेव भी जारी

देश के 17 राज्यों में 13 जून को आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तेलंगाना, पश्चिमी राजस्थान और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। मानसून तेजी से आगे बढ़ते हुए बिहार, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई क्षेत्रों तक पहुंच चुका है।

प्रकाशित: 12 Jun 2026, 05:22 PM · अपडेट: 13 Jun 2026, 03:27 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मौसम को प्रभावित कर रहा है इन दोनों मौसम प्रणालियों के असर से भारतीय मौसम विभाग ने 13 जून को देश के 17 राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग के अनुसार, कई क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका है तो दूसरी तरफ देश के कुछ हिस्से अभी भी भीषण गर्मी और लू की चपेट में बने हुए हैं।

राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

कई इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मौसम अचानक बदल सकता है पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना भी बनी हुई है इससे किसानों की चिंता बढ़ सकती है, क्योंकि कई क्षेत्रों में फसल और बागवानी गतिविधियां जारी हैं।

कुछ राज्यों में लू की संभावना 

जहां कई राज्यों में बारिश राहत लेकर आएगी, वहीं कुछ इलाकों में गर्मी का प्रकोप अभी जारी रहेगा मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 जून को तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हीटवेव चल सकती है पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में भी तेज गर्मी बनी  संभावना जताई जा रही है 12 से 16 जून के बीच विदर्भ क्षेत्र के कुछ जिलों में लू जैसे हालात बने रहने की संभावना है इन क्षेत्रों में तापमान सामान्य से कई डिग्री तक बाद सकता है।

तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार मानसून कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ और हिस्सों तक पहुंच चुका है मानसून की सक्रियता बढ़ने से दक्षिण और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है। इससे किसानों को राहत मिली है और खरीफ सीजन की तैयारियां भी तेज हो गई हैं छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में मानसून की दस्तक के अनुकूल हालात मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 से 3 दिनों के दौरान परिस्थितियां और अनुकूल बनेंगी। इसके चलते मानसून उत्तर प्रदेश,झारखंड,ओडिशा,छत्तीसगढ़
के कई इलाकों में आगे बढ़ सकता है। छत्तीसगढ़ में भी लोगों को मानसून का इंतजार है मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

गर्मी से राहत की उम्मीद

देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है ऐसे में बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है विशेष रूप से उत्तर भारत के कई राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है  मौसम विभाग ने साफ किया है कि कुछ क्षेत्रों में बारिश और गर्मी दोनों स्थितियां अलग-अलग स्थानों पर एक साथ देखने को मिल सकती हैं। मानसून की आगे की प्रगति और पश्चिमी विक्षोभ के असर को देखते हुए आने वाले कुछ दिन मौसम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं कई राज्यों में बारिश राहत लेकर आ सकती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में लू का असर बना रह सकता है ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों और अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

फसल की बोआई 

मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अगले 2-3 दिनों में मानसून पहुंचने की संभावना है। धान की बोआई के लिए किसानों को पहली अच्छी और लगातार बारिश का इंतजार करना चाहिए, ताकि खेतों में पर्याप्त नमी बन सके छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में यदि मानसून तय गति से आगे बढ़ता है, तो 15 जून से 25 जून के बीच धान की नर्सरी और सीधे बोआई का काम तेजी पकड़ सकता है जिन क्षेत्रों में पहले से पर्याप्त बारिश हो चुकी है, वहां किसान खेत की तैयारी और बियासी (रोपा लगाने की तैयारी) शुरू कर सकते हैं। वहीं कम वर्षा वाले क्षेत्रों में किसानों को एक-दो अच्छी बारिश का इंतजार करने की सलाह दी जाती है, ताकि बीज अंकुरण और पौधों की बढ़वार पर असर न पड़े।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें