Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम ओटीटी Dupahriya 2 Release Date: धड़कपुर में लौटेगा देसी…
Dupahriya Season 2 poster release ( Image Source - Social Media )
Dupahriya Season 2 poster release ( Image Source - Social Media )
ओटीटी

Dupahriya 2 Release Date: धड़कपुर में लौटेगा देसी हंगामा, निरहुआ की हुई एंट्री, जानिए कब और कहां देखें सीरीज

Dupahriya 2 Release Date: दुपहिया सीजन 2 की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। धड़कपुर गांव की कहानी में इस बार नया ट्विस्ट और निरहुआ की एंट्री देखने को मिलेगी। यह वेब सीरीज 1 अक्टूबर 2026 को Amazon Prime Video पर रिलीज होगी।

प्रकाशित: 19 Sep 2026, 03:56 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Dupahriya 2 Release Date: OTT दर्शकों के लिए एक बार फिर देसी अंदाज वाली कॉमेडी और गांव की मजेदार कहानी लौटने वाली है। साल 2025 में लोगों को खूब हंसाने वाली Web Series 'दुपहिया' अब अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रही है। मेकर्स ने 'दुपहिया सीजन 2' का First Look Poster जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इस बार धड़कपुर गांव की कहानी में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की एंट्री भी देखने को मिलेगी।

पहले सीजन में क्या था खास ? 

अगर पिछले सीजन की बात करें, तो कहानी धड़कपुर नाम के एक ऐसे शांत गांव के इर्द-गिर्द घूमती थी, जहां बीते 25 सालों से एक भी अपराध दर्ज नहीं हुआ था। लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है, जब शादी से ठीक पहले दहेज में मिली एक मोटरसाइकिल अचानक गायब हो जाती है। इसके बाद गांव की साख और शादी को बचाने के लिए जो अफरा-तफरी मचती है, उसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। मेकर्स का दावा है कि दूसरे सीजन में यह पागलपन, देसी तड़का और उलझनें पहले के मुकाबले कई गुना ज्यादा देखने को मिलेंगी।

1 अक्टूबर को ओटीटी पर देगी दस्तक 
Amazon Prime Video ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से सीरीज का पोस्टर शेयर करते हुए एक मजेदार कैप्शन लिखा— सुनो सुनो सुनो... धड़कपुर अब क्राइम फ्री नहीं रहा!" इसके साथ ही प्लेटफॉर्म ने साफ कर दिया है कि 'दुपहिया 2 आगामी 1 अक्टूबर 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

पुराने चेहरे और नए सितारे 

सीरीज की स्टार कास्ट की बात करें तो पहले सीजन के मुख्य कलाकार—गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा एक बार फिर अपनी अदाकारी का जादू चलाने लौट रहे हैं। इनके साथ निरहुआ का जुड़ना इस बार कहानी में नए मोड़ और तड़का लाने का काम करेगा। सीरीज का निर्देशन एक बार फिर सोनम नायर ने ही संभाला है। सलोना बैन्स जोशी और शुभ शिवदासानी (बॉम्बे फिल्म कार्टेल एलएलपी) के बैनर तले बने इस शो के क्रिएटर और राइटर अविनाश द्विवेदी व चिराग गर्ग हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें