Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर दुर्ग स्टेशन हादसा : चलती ट्रेन पकड़ना पड़ा भारी,…
दुर्ग स्टेशन चलती ट्रेन हादसा CCTV वायरल
दुर्ग स्टेशन चलती ट्रेन हादसा CCTV वायरल
रायपुर

दुर्ग स्टेशन हादसा : चलती ट्रेन पकड़ना पड़ा भारी, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरकर एरिया मैनेजर की मौत

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चलती सुपरफास्ट ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान 58 वर्षीय ओरिएंटल इंश्योरेंस के एरिया मैनेजर संदीप कुमार सिन्हा ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गए। हादसे में उनका पैर कट गया और अत्यधिक रक्तस्राव से उनकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचने की अपील दोहराई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 Jul 2026, 11:45 AM · अपडेट: 13 Sep 2026, 12:04 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश एक यात्री के लिए जानलेवा साबित हुई। संतुलन बिगड़ने से यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच ट्रैक पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसका दायां पैर कट गया और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 58 वर्षीय संदीप कुमार सिन्हा के रूप में हुई है। वे ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की रायपुर शाखा में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, वे रोज की तरह दुर्ग से रायपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उनके पास रेलवे का मासिक पास था और वे नियमित रूप से ट्रेन से ही यात्रा करते थे। 

लोकल ट्रेन छोड़ सुपरफास्ट पकड़ने की कोशिश

जानकारी के मुताबिक, 23 जुलाई की सुबह करीब 5:45 बजे दुर्ग-रायपुर लोकल ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर खड़ी थी। उसी समय पुणे-हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंची। कुछ मिनट रुकने के बाद जैसे ही सुपरफास्ट ट्रेन चलने लगी, संदीप कुमार सिन्हा ने लोकल ट्रेन छोड़कर उसी एक्सप्रेस में सफर करने का निर्णय लिया। इसी जल्दबाजी में वे दौड़ते हुए चलती ट्रेन में चढ़ने लगे। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनके हाथ में मौजूद लैपटॉप बैग फिसलकर कलाई तक आ गया। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और ट्रेन के गेट पर लगी रॉड पर उनकी पकड़ भी कमजोर पड़ गई। कुछ ही पलों में उनका पैर फिसला और वे प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच ट्रैक पर जा गिरे। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी और रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने तत्काल उन्हें ट्रैक से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

सीसीटीवी वीडियो वायरल, रेलवे ने फिर दी चेतावनी

घटना के दो दिन बाद हादसे का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने के जोखिम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रेलवे लगातार यात्रियों से अपील करता रहा है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें, क्योंकि कुछ सेकंड बचाने की जल्दबाजी कई बार पूरी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। रेलवे पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास के दौरान संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों ने यात्रियों से सुरक्षित यात्रा के नियमों का पालन करने और किसी भी स्थिति में चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश नहीं करने की अपील की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें