Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम महासमुंद Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमें…
Tusker in Mahasamund(Image Source: Social Media)
Tusker in Mahasamund(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING महासमुंद

Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट

Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी GBME1 की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत है। हाथी कक्ष 78-79 के जंगल में पहुंच गया है और गरियाबंद के फिंगेश्वर रेंज में जाने की संभावना है। वन विभाग ने आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों में हाई अलर्ट जारी किया है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
05 Sep 2026, 04:54 PM
महासमुंद

Elephant Alert: महासमुंद वन परिक्षेत्र में एक बार फिर अकेले दंतैल हाथी (GBME1) की चहलकदमी से हड़कंप मच गया है। बीती रात इस हाथी ने रिहायशी इलाकों के करीब बने खेतों और मुख्य सड़कों को पार करते हुए जंगलों का रुख किया है। वन विभाग से मिली ताज़ा जानकारी के मुताबिक, हाथी फिलहाल महासमुंद वन मंडल के कक्ष क्रमांक 78 और 79 के जंगल में विचरण कर रहा है। हाथी की इस आवाजाही से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि बीती रात दंतैल हाथी ने सबसे पहले ग्राम उमरदा और सिरगिडी के खेतों में प्रवेश किया। इसके बाद उसने महासमुंद-बागबाहरा मुख्य मार्ग को सुरक्षित पार किया और बोरियाझर के खेतों से होते हुए बोरियाझर-केशवा मार्ग पर पहुंचा।

गरियाबंद जिले में प्रवेश करने की संभावना 

सड़क पार करने के बाद हाथी ग्राम कोना के खेतों से होकर सीधे कक्ष क्रमांक 78 और 79 के घने जंगल में जा घुसा। वन विभाग की ट्रैकिंग टीमें लगातार हाथी की लोकेशन पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि हाथी अब कक्ष क्रमांक 80 के जंगल की ओर बढ़ सकता है। इतना ही नहीं, संभावना यह भी जताई जा रही है कि आज रात तक यह हाथी महासमुंद जिले की सीमा से निकलकर गरियाबंद वन मंडल के फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश कर सकता है।

इन गांवों के ग्रामीण रहें बेहद सतर्क

हाथी की मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है:

  • महासमुंद क्षेत्र के प्रभावित गांव: ग्राम कोना, जीवतरा, बकमा, धनसुली, केशवा और खट्टी।

  • गरियाबंद/फिंगेश्वर क्षेत्र के संभावित प्रभावित गांव: बहमंदेही, नाचनबाय, राजकट्टी, खैरझिटी, तर्जुन्गा, गुंडरदेही और बांगनवा।

वन विभाग की चेतावनी और अपील

वन प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों से सख्त अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में जंगलों की तरफ न जाएं। खासकर शाम के बाद अकेले बाहर निकलने से बचें। यदि हाथी कहीं दिखाई दे या उसकी कोई हलचल महसूस हो, तो उसे छेड़ने या उसके करीब जाने की गलती न करें। इसकी सूचना तुरंत नजदीकी वन कर्मचारी या बीट गार्ड को दें ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें