Saturday, 08 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
स्कूल शिक्षा विभाग ने बदले नियम, लिपिक-भृत्य को प्रशासनिक कार्यालयों में भेजने की तैयारी शादी से मना किया तो प्रेमी ने वायरल कर दिए निजी फोटो-वीडियो, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार बाइक की डिग्गी में अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गरिफ्तार, 31 पौवा शराब और पल्सर जब्त पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, ठगों ने मांगे 28 हजार रुपए महासमुंद में मवेशी तस्करी का खुलासा, पिकअप से 4 भैंस मुक्त कराए मुंबई में छिपा बैठा भगोड़ा नक्सली चढ़ा जशपुर पुलिस के हत्थे, जंगल में दहशत फैलाकर की थी वसूली स्कूल शिक्षा विभाग ने बदले नियम, लिपिक-भृत्य को प्रशासनिक कार्यालयों में भेजने की तैयारी शादी से मना किया तो प्रेमी ने वायरल कर दिए निजी फोटो-वीडियो, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार बाइक की डिग्गी में अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गरिफ्तार, 31 पौवा शराब और पल्सर जब्त पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, ठगों ने मांगे 28 हजार रुपए महासमुंद में मवेशी तस्करी का खुलासा, पिकअप से 4 भैंस मुक्त कराए मुंबई में छिपा बैठा भगोड़ा नक्सली चढ़ा जशपुर पुलिस के हत्थे, जंगल में दहशत फैलाकर की थी वसूली
W 𝕏 f
होम रायपुर पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, ठगों …
WhatsApp हैक कर 28 हजार की मांग
WhatsApp हैक कर 28 हजार की मांग
🔴 BREAKING रायपुर

पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, ठगों ने मांगे 28 हजार रुपए

कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का व्हाट्सऐप अकाउंट साइबर ठगों ने हैक कर लिया है। हैकर उनके नाम से परिचितों और समर्थकों को मैसेज भेजकर 28 हजार रुपए की मांग कर रहा है। ठग UPI काम नहीं करने का बहाना बनाकर QR कोड स्कैन या ऑनलाइन भुगतान करने को कह रहा है। मामले की शिकायत के बाद रायपुर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
08 Aug 2026, 11:50 AM
रायपुर
कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का व्हाट्सऐप अकाउंट साइबर ठगों ने हैक कर लिया है। हैकर उनके नाम और पहचान का इस्तेमाल कर परिचितों व समर्थकों को मैसेज भेजकर 28 हजार रुपए की मांग कर रहा है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद बृहस्पति सिंह ने रायपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 
जानकारी के अनुसार, हैकर बृहस्पति सिंह के व्हाट्सऐप नंबर से लोगों को मैसेज कर रहा है कि उसे तत्काल पैसों की जरूरत है और उसका UPI काम नहीं कर रहा है। इसके बाद वह लोगों से QR कोड स्कैन कर या सीधे UPI के माध्यम से 28 हजार रुपए भेजने को कह रहा है। 

रकम लौटाने का दिया जा रहा झांसा 

ठग लोगों को भरोसा दिलाने के लिए कह रहा है कि वह रात 8 बजे तक पूरी रकम वापस कर देगा। इस तरह विश्वास में लेकर लोगों से पैसे ऐंठने की कोशिश की जा रही है। कई लोगों को जब इस तरह के मैसेज मिले तो उन्होंने सीधे बृहस्पति सिंह से संपर्क किया, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। हैकर बातचीत की शुरुआत सामान्य तरीके से “Hello” और “एक हेल्प चाहिए थी” जैसे मैसेज से कर रहा है। सामने वाले के जवाब देने के बाद वह अचानक आर्थिक परेशानी बताकर मदद के नाम पर 28 हजार रुपए मांग रहा है। कुछ लोगों को उसने QR कोड भेजकर भुगतान करने के लिए भी कहा है। 

पुलिस ने शुरू की साइबर जांच 

मामले की शिकायत मिलने के बाद रायपुर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। पुलिस हैकर की पहचान और व्हाट्सऐप अकाउंट हैक किए जाने के तरीके की जांच कर रही है। पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने लोगों से अपील की है कि उनके नाम से आने वाले किसी भी पैसों की मांग वाले मैसेज पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि उनका व्हाट्सऐप अकाउंट हैक हो गया है और उसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। बिना पुष्टि किए किसी भी तरह का ऑनलाइन भुगतान न करें। 

पुलिस ने दी साइबर ठगी से बचने की सलाह

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी परिचित के नंबर से अचानक पैसे मांगने वाला मैसेज आए तो पहले फोन कर इसकी पुष्टि जरूर करें। संदिग्ध मैसेज मिलने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। बता दें कि इससे पहले गरियाबंद जिले में भाजपा के कई नेताओं के व्हाट्सऐप अकाउंट भी हैक किए जा चुके हैं। साइबर अपराधी अब सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर पहचान का फायदा उठाते हुए लोगों से ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
राजनीति
देश
विदेश सरकारी सूचना गाइए और छा जाइए
कलमकार
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें