Wednesday, 23 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Nagar Nigam Team Attack: सब्जी बाजार हटाने गई निगम टीम से मारपीट, पुलिस जवान भी घायल Ganja Smuggling: भाठागांव बस स्टैंड पर गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 1.25 लाख का माल जब्त Kanker Road Accident: बस में लगी झपकी बनी आखिरी सफर की वजह, कांकेर में शिक्षक की सड़क हादसे में मौत Bhilai Cyber Crime: लालच पड़ा भारी, भिलाई में बीएसपी ठेकेदार से 2.37 लाख की ऑनलाइन ठगी Mand River: गणेश विसर्जन के बाद लापता युवक का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप Nagar Nigam Team Attack: सब्जी बाजार हटाने गई निगम टीम से मारपीट, पुलिस जवान भी घायल Ganja Smuggling: भाठागांव बस स्टैंड पर गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 1.25 लाख का माल जब्त Kanker Road Accident: बस में लगी झपकी बनी आखिरी सफर की वजह, कांकेर में शिक्षक की सड़क हादसे में मौत Bhilai Cyber Crime: लालच पड़ा भारी, भिलाई में बीएसपी ठेकेदार से 2.37 लाख की ऑनलाइन ठगी Mand River: गणेश विसर्जन के बाद लापता युवक का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप
W 𝕏 f
होम रायपुर रेलवे का अभियान : रायपुर-भाटापारा स्टेशन पर नियम …
यपुर-भाटापारा स्टेशन पर नियम तोड़ने वालों पर लगा भारी जुर्माना
यपुर-भाटापारा स्टेशन पर नियम तोड़ने वालों पर लगा भारी जुर्माना
रायपुर

रेलवे का अभियान : रायपुर-भाटापारा स्टेशन पर नियम तोड़ने वालों से वसूलें लाखों का जुर्माना 

रायपुर और भाटापारा रेलवे स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल और प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। नो पार्किंग, अवैध वेंडिंग और बिना टिकट यात्रा समेत कई मामलों में हजारों लोगों पर जुर्माना लगाया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Aug 2026, 01:07 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 09:36 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा, बेहतर यातायात व्यवस्था और परिसर में अनुशासन बनाए रखने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया है। रायपुर और भाटापारा रेलवे स्टेशनों पर चलाए गए इस अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना वसूला गया। रेलवे ने साफ किया है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2025-26 में रेलवे अधिनियम की धारा 159 के तहत नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े करने वाले 2,025 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। स्टेशन परिसर में गलत तरीके से वाहन खड़े करने से यात्रियों को परेशानी होती है और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। इसी को देखते हुए आरपीएफ ने अभियान चलाकर ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाया। 

स्टेशन पर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में बिना अनुमति सामान बेचने वाले अवैध वेंडरों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। रेलवे अधिनियम की धारा 144 के तहत 1,780 लोगों पर कार्रवाई हुई। रेलवे प्रशासन का कहना है कि अनधिकृत बिक्री से यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन की व्यवस्था प्रभावित होती है, इसलिए ऐसे मामलों में सख्ती बरती जा रही है। रेल प्रशासन ने बताया कि स्टेशन परिसर में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए आगे भी नियमित जांच और कार्रवाई की जाएगी। नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने, बिना अनुमति व्यापार करने या नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे रेलवे के नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत आरपीएफ को दें। 

भाटापारा स्टेशन पर टिकट जांच अभियान

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर भाटापारा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लेटफॉर्म और 14 ट्रेनों में जांच की गई। अभियान में कुल 287 मामलों में कार्रवाई करते हुए रेलवे ने 2 लाख 45 हजार 835 रुपये का जुर्माना वसूला। टिकट जांच के दौरान 191 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए। वहीं 72 यात्रियों को अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने पर कार्रवाई का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 22 यात्रियों और स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने व धूम्रपान करने के मामले में एक-एक व्यक्ति पर जुर्माना लगाया गया। 

यात्रियों से नियमों का पालन करने की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैध टिकट के साथ यात्रा करें और स्टेशन परिसर में स्वच्छता व सुरक्षा नियमों का ध्यान रखें। रेलवे का कहना है कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा और सुरक्षित यात्रा का माहौल उपलब्ध कराना है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें