The Family Man Season 4: मनोज बाजपेयी की लोकप्रिय स्पाई थ्रिलर सीरीज The Family Man के चौथे सीजन का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक नई जानकारी सामने आई है। Season 3 के बाद श्रीकांत तिवारी की कहानी को आगे बढ़ते देखने की उत्सुकता बनी हुई है। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक नए सीजन की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन मनोज बाजपेयी ने इसके काम को लेकर संकेत दिया है।
सीजन 4 पर कब शुरू होगी बातचीत ?
मनोज बाजपेयी ने हाल ही में वैरायटी इंडिया से बातचीत में सीरीज के अगले सीजन को लेकर अपडेट दिया। अभिनेता के मुताबिक, चौथे सीजन पर बातचीत जल्द शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दिए जाने के बाद कलाकारों की तैयारी और शूटिंग की तारीखों पर काम आगे बढ़ेगा। बाजपेयी ने कहा कि इस फ्रेंचाइजी को दर्शकों से लगातार मिल रहा प्यार खुशी की बात है। उन्होंने यह भी बताया कि लोग उनसे चौथे सीजन के बारे में पूछते रहते हैं। हालांकि, अभी तक शूटिंग शेड्यूल या रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
द फैमिली मैन सीजन 4 ऑनलाइन कहां देखें ?
द फैमिली मैन के पिछले सीजन Amazon Prime Video पर उपलब्ध हैं। ऐसे में चौथे सीजन के लिए भी यही Platform संभावित माना जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि और रिलीज डेट का इंतजार करना होगा। सीरीज में मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी का किरदार निभाया है। वह एक खुफिया अधिकारी हैं, जो देश की सुरक्षा से जुड़े मिशनों के साथ-साथ अपने परिवार की जिम्मेदारियों को भी संभालने की कोशिश करते हैं। यही संतुलन इस कहानी को दर्शकों के बीच खास बनाता है।अब तक क्या रही है सीरीज की कहानी ?
पहला सीजन 2019 में आया था, जिसके बाद 2021 में दूसरा सीजन रिलीज हुआ। तीसरे सीजन में कहानी ने एक नई दिशा ली और श्रीकांत को पूर्वोत्तर भारत से जुड़े एक खतरनाक मिशन में शामिल किया गया। सीजन 3 की कहानी प्रोजेक्ट सहकार के इर्द-गिर्द घूमती है। यह क्षेत्र के विकास के लिए शुरू की गई एक सरकारी पहल है। जयदीप अहलावत के किरदार रुकमा द्वारा महत्वपूर्ण स्थानीय नेताओं की हत्या के बाद हालात बिगड़ जाते हैं और श्रीकांत एक बड़े सुरक्षा संकट के बीच फंस जाता है। इस दौरान उसकी निजी जिंदगी की परेशानियां भी कहानी का अहम हिस्सा बनी रहती हैं। सीरीज ने एक बार फिर एक्शन, जासूसी और पारिवारिक रिश्तों के बीच संतुलन बनाए रखा।

