Sunday, 14 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
रेल हादसा : उदयपुर इंटरसिटी में आग की अफवाह से मची भगदड़, दूसरी पटरी से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 की मौत खूनी संघर्ष : ट्रैक्टर से रौंदकर 60 वर्षीय किसान की हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार अपराध :  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर युवती को छोड़ा, आरोपी गिरफ्तार वारदात : शराब दुकान से कैश लॉकर चोरी, CCTV DVR भी ले गए बदमाश बड़ा एक्शन : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर शिकंजा, दो आरोपी पहले जेल में, एक और गिरफ्तार कार्रवाई : 180 ड्राइविंग लाइसेंस जांच के घेरे में, फर्जीवाड़े की आशंका गहराई रेल हादसा : उदयपुर इंटरसिटी में आग की अफवाह से मची भगदड़, दूसरी पटरी से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 की मौत खूनी संघर्ष : ट्रैक्टर से रौंदकर 60 वर्षीय किसान की हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार अपराध :  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर युवती को छोड़ा, आरोपी गिरफ्तार वारदात : शराब दुकान से कैश लॉकर चोरी, CCTV DVR भी ले गए बदमाश बड़ा एक्शन : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर शिकंजा, दो आरोपी पहले जेल में, एक और गिरफ्तार कार्रवाई : 180 ड्राइविंग लाइसेंस जांच के घेरे में, फर्जीवाड़े की आशंका गहराई
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय गोली मारकर हत्या : खान ग्लोबल स्टडीज विवाद के आरो…
खान ग्लोबल स्टडीज विवाद के आरोपी प्रिंस यादव की मौत
खान ग्लोबल स्टडीज विवाद के आरोपी प्रिंस यादव की मौत
राष्ट्रीय

गोली मारकर हत्या : खान ग्लोबल स्टडीज विवाद के आरोपी प्रिंस यादव की मौत, पटना में हाई अलर्ट

पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए हिंसक बवाल मामले में फरार आरोपी प्रिंस यादव की नेपाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रिंस यादव, ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद का सगा भाई था और पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए नेपाल में छिपा हुआ था। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने गेस्ट हाउस के कमरे में घुसकर उसे करीब से गोली मारी। घटना के बाद पटना में तनाव की आशंका को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 Jun 2026, 12:38 PM
पटना

बिहार की राजधानी पटना के चर्चित कोचिंग संस्थान विवाद से जुड़ा एक बेहद सनसनीखेज और बड़ा मामला सामने आया है मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए हिंसक बवाल मामले में फरार चल रहे आरोपी और ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के सगे भाई प्रिंस यादव की नेपाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस बड़ी वारदात के बाद पटना में दोबारा तनाव और बवाल होने की आशंका को देखते हुए पीरबहोर और कदमकुआं जैसे संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल के गेस्ट हाउस में छुपा था प्रिंस

पुलिस
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, खान सर की कोचिंग पर पिछले दिनों हुए पथराव और हंगामे के बाद से ही पुलिस लगातार उपद्रवियों और साजिशकर्ताओं की तलाश में छापेमारी कर रही थी। कानूनी कार्रवाई और पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए मूल रूप से बिहार के सुपौल जिले का रहने वाला प्रिंस यादव चुपके से सीमा पार कर नेपाल भाग गया था। वह नेपाल के एक स्थानीय गेस्ट हाउस में कमरा लेकर अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने उसी गेस्ट हाउस के कमरे के अंदर घुसकर प्रिंस को बेहद करीब से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।

खान सर समेत कई बड़े नाम हैं केस में आरोपी, रौशन आनंद पहले से हैं जेल में

पटना के दो बड़े कोचिंग सेंटर्स के बीच का यह आपसी विवाद अब एक खूनी खेल में बदल चुका है। इस पूरे मामले की शुरुआत बीते 2 जून की रात को हुई थी, जब मुसल्लहपुर हाट इलाके में जमकर तोड़फोड़ और हंगामा हुआ था। इस उपद्रव के आरोप में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद और उनके दो मुख्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था। वहीं दूसरी तरफ, इस केस में खान ग्लोबल स्टडीज के मशहूर डायरेक्टर फैजल खान उर्फ खान सर को भी नामजद आरोपी बनाया गया है। इसके साथ ही कोचिंग के दो सुरक्षाकर्मियों को भी पुलिस ने जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है ।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जांच में जुटी बिहार पुलिस

नेपाल में हुई इस हत्या के बाद बिहार पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। पटना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि वे नेपाल पुलिस के संपर्क में हैं और इस बात की बारीकी से जांच की जा रही है कि प्रिंस यादव की हत्या किन परिस्थितियों में हुई, नेपाल में उसके साथ कौन-कौन लोग ठहरे हुए थे और इस हत्याकांड के तार पटना के कोचिंग विवाद से किस तरह जुड़े हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या यह दो गुटों की आपसी रंजिश का नतीजा है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें