Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बस्तर संभाग अंतिम प्रहार : माओवादियों का गुप्त हथियार निर्माण…
गुप्त हथियार निर्माण का भंडाफोड़
गुप्त हथियार निर्माण का भंडाफोड़
बस्तर संभाग

अंतिम प्रहार : माओवादियों का गुप्त हथियार निर्माण कारखाना ध्वस्त, भारी विस्फोटक सामग्री बरामद

पखांजुर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले का एक महत्वपूर्ण नगर है, जो बस्तर संभाग में आता है। यह क्षेत्र राज्य के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में स्थित है और महाराष्ट्र सीमा के करीब पड़ता है। घने जंगलों और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यह इलाका नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 May 2026, 12:03 PM · अपडेट: 24 May 2026, 02:12 PM
पखांजुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

गडचिरोली पुलिस ने माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। सुरक्षा बलों ने घने जंगलों के भीतर संचालित एक गुप्त हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़ करते हुए नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। 

इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री, उपकरण और विस्फोटक तत्व बरामद किए गए, जिन्हें बाद में सुरक्षा कारणों से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। यह पूरी कार्रवाई “ऑपरेशन अंतिम प्रहार” के तहत सामने आए महत्वपूर्ण इनपुट के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार, 16 मई 2026 को आत्मसमर्पण करने वाले कुछ माओवादियों से विस्तृत पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि बिनागुंडा क्षेत्र के घने जंगलों में हथियार निर्माण और विस्फोटक सामग्री का गुप्त भंडारण किया जाता था। 

यही सामग्री सुरक्षा बलों पर हमलों और नक्सली गतिविधियों में इस्तेमाल की जाती थी। इस खुलासे ने पुलिस को एक बड़े नेटवर्क तक पहुंचने का रास्ता दिया। 

संयुक्त अभियान और घेराबंदी

सूचना की पुष्टि के बाद 21 मई 2026 को गडचिरोली के पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के मार्गदर्शन में विशेष अभियान दल, प्राणहिता यूनिट और बीडीडीएस (बम निरोधक एवं खोजी दस्ता) की संयुक्त टीमों को जंगल क्षेत्र में रवाना किया गया। 22 मई को पोमके बिनागुंडा के उत्तर दिशा स्थित वन क्षेत्र में घेराबंदी कर व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। बीडीडीएस टीम ने अत्यंत सावधानीपूर्वक इलाके की जांच की, जिसमें भूमिगत रूप से छिपाई गई सामग्री का पता लगाया गया।

बरामद सामग्री और नष्टिकरण

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने लेथ मशीन, बीजीएल पाइप, 12 बोर पाइप, इन्वर्टर, जनरेटर, बैटरी, ग्राइंडिंग मशीन, ड्रिलिंग मशीन, जिग सॉ मशीन, प्रेशर पंप, सोलर पैनल और लगभग 20 फीट लंबा फुटबॉल पाइप सहित कई उपकरण बरामद किए। 

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि इन सामग्रियों का उपयोग माओवादी संगठन चुनाव, नक्सल सप्ताह और अन्य अवसरों पर सुरक्षा बलों पर हमले की तैयारी के लिए करता था। सभी बरामद सामग्री को मौके पर ही सुरक्षा बलों की मौजूदगी में नष्ट कर दिया गया, जिससे नक्सल नेटवर्क की आपूर्ति श्रृंखला को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें