Financier pressure case: शांति नगर इलाके में बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालक प्रवीण (38) की मौत हो गई। प्रवीण बारह क्वार्टर रोड स्थित खालसा इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम का संचालन करते थे। घटना के बाद परिवार ने कुछ फाइनेंसरों पर पैसों के लेन-देन को लेकर लगातार दबाव बनाने, गाली-गलौज और धमकियां देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
करीब 20 लाख रुपये का लिया था कर्ज मृतक के भाई चरणजीत चोपड़ा ने बताया कि प्रवीण ने करीब तीन साल पहले शोरूम के ऊपर नई मंजिल बनवाने के लिए लगभग 20 लाख रुपए का कर्ज लिया था। परिवार के मुताबिक, रकम लौटाने को लेकर पिछले कुछ समय से प्रवीण पर दबाव बनाया जा रहा था।
कर्ज के दबाव के बीच घर पहुंचे लोग
1 सितंबर तक भुगतान करने की बात तय हुई थी, जिसके बाद उस पर दबाव और बढ़ गया। परिवार का आरोप है कि प्रवीण के पास लगातार फोन किए जा रहे थे और पैसे वापस करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज और धमकी भी दी गई। परिवार ने पड़ाव निवासी सुरेश मासी, उसके भतीजे सोनू गोलू समेत कुछ अन्य लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। घर पर पहुंचे थे कुछ लोग चरणजीत चोपड़ा के अनुसार, बुधवार सुबह से ही प्रवीण के मोबाइल पर पैसों को लेकर लगातार फोन आ रहे थे।
कमरे में गंभीर हालत में मिला
करीब दोपहर 12:30 बजे घर की डोरबेल बजी। प्रवीण ने अपने भाई से कहा कि कुछ लोग दोबारा आए हैं। इसके बाद चरणजीत नीचे दरवाजा खोलने के लिए चला गया। परिवार के अनुसार, कुछ देर बाद घर के अंदर से तेज आवाज सुनाई दी। परिजन कमरे में पहुंचे तो प्रवीण गंभीर हालत में मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। भाई बोला- दबाव के कारण परेशान था चरणजीत ने बताया कि प्रवीण मिलनसार और खुशमिजाज स्वभाव का था।
शिकायत पर जांच करेगी पुलिस
वह लोगों की मदद करने के लिए भी जाना जाता था। परिवार का कहना है कि पैसों के लेन-देन को लेकर लगातार बनाए जा रहे दबाव और धमकियों से वह काफी परेशान चल रहा था। परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बाइट- चरणजीत चोपड़ा, मृतक का भाई शिकायत के आधार पर होगी कार्रवाई 12 क्वार्टर चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि परिवार की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है।
शिकायत पर होगी कार्रवाई
शिकायत में पैसों के लेन-देन और रूप से परेशान किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट- राकेश कुमार, चौकी प्रभारी, 12 क्वार्टर हिसार फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ करने के साथ उपलब्ध साक्ष्यों और घटनाक्रम की भी जांच करेगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

