Tuesday, 21 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम रायपुर अग्निकांड : दोस्तों पर पेट्रोल डालकर युवक को जलान…
रायपुर युवक जलाने का मामला
रायपुर युवक जलाने का मामला
रायपुर

अग्निकांड : दोस्तों पर पेट्रोल डालकर युवक को जलाने का आरोप, मौत के बाद परिजनों का हंगामा

रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में युवक मोहम्मद शाकिब की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने उसके दोस्तों पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
20 Jul 2026, 10:02 AM
रायपुर

राजधानी रायपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। गंभीर रूप से झुलसे युवक ने सात दिन तक अस्पताल में इलाज के बाद रविवार को दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। यह पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।

शराब पार्टी के बहाने ले गए

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मोहम्मद शाकिब (22) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, 12 जुलाई की शाम रामसागर पारा निवासी उसका स्कूल दोस्त सोनू (18) शराब पार्टी का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले गया था। दोनों सुयश अस्पताल के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास खाली मैदान पहुंचे, जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

पेट्रोल से जलाने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने शाकिब और उसकी बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में शाकिब गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि उसकी बाइक भी पूरी तरह जल गई। घटना के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल शाकिब को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में सात दिनों तक उसका इलाज चला, लेकिन रविवार को उसने दम तोड़ दिया।

बहन ने लगाए आरोप

मृतक की बहन शहरबान ने बताया कि सोनू और शाकिब के बीच पहले वाहन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों की बातचीत बंद हो गई थी। आरोप है कि सोनू गुस्सैल स्वभाव का था और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शाकिब को बुलाया। बाद में परिवार को फोन कर बताया गया कि शाकिब जल गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा

घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों का दावा है कि शाकिब बाइक पर बैठा था, तभी उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। शाकिब के चचेरे भाई मोहम्मद वाजिद अली ने आरोप लगाया कि परिवार लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस पर घटनास्थल की जांच में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया।

परिजनों ने मांगी गिरफ्तारी

शाकिब की मौत के बाद परिजन और रिश्तेदार सरस्वती नगर थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मामले में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रिश्तेदारों से मिली जानकारी के आधार पर संबंधित युवकों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें