Friday, 02 Oct 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › देवरीखुर्द शराब दुकान के पास पूर्व जनपद सदस्य के …
बिलासपुर देवरीखुर्द में हत्या की वारदात
बिलासपुर देवरीखुर्द में हत्या की वारदात
बिलासपुर

देवरीखुर्द शराब दुकान के पास पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

बिलासपुर के देवरीखुर्द में शराब दुकान के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पूर्व जनपद सदस्य के पति शिवनंदन साहू की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपियों ने वारदात से पहले CCTV कैमरों में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने जांच शुरू कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 11 Aug 2026, 08:33 AM · अपडेट: 24 Sep 2026, 10:43 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
शहर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरीखुर्द से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ शराब दुकान के पास घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से हमला कर नृशंस हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुलेआम हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस खूनी वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और दहशत के मारे आसपास के दुकानदारों व शराब दुकान कर्मचारियों ने धड़ाधड़ शटर गिरा दिए। मिली जानकारी के अनुसार, देवरीखुर्द निवासी शिवनंदन साहू (56 वर्ष) पेशे से ऑटो चालक थे। उनकी पत्नी गीता साहू पूर्व जनपद सदस्य और भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता हैं। 

हथियार से गले पर किया हमला

सोमवार को शिवनंदन अपना ऑटो लेकर देवरीखुर्द स्थित शराब दुकान के पास पहुँचे थे और ऑटो में ही बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल से आए दो युवक उनके पास पहुँचे और उनके साथ ऑटो में ही बैठकर शराब पीने लगे। इसी बीच आपसी बातचीत के दौरान एक युवक ने अचानक धारदार हथियार निकाला और शिवनंदन के गले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गले पर गंभीर चोट लगने के कारण शिवनंदन वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़े और कुछ ही देर में मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 

योजना बनाकर हत्या की आशंका 

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी हथियार लहराते हुए भाग निकले, जिससे आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) पंकज पटेल ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जाँच कर रही है। शुरुआती पड़ताल में यह बात भी सामने आई है कि बदमाशों ने वारदात से पहले शराब दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में तोड़फोड़ की थी। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या पूरी योजना बनाकर (प्री-प्लांड) की गई थी। 

संदिग्धों की जा रही पहचान  

घटना के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय नागरिक भी मौके पर पहुँच गए थे। फिलहाल तोरवा पुलिस ने आसपास के चखना सेंटर संचालकों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू कर दी है। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य सक्रिय सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या की असल वजह का खुलासा किया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें