Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बस्तर संभाग लाखो की धोखाघड़ी : 1.50 लाख का झांसा देकर किसान के…
लाखो की धोखाघड़ी करने वाला आरोपी गिरप्तार
लाखो की धोखाघड़ी करने वाला आरोपी गिरप्तार
बस्तर संभाग

लाखो की धोखाघड़ी : 1.50 लाख का झांसा देकर किसान के नाम पर लिया 10 लाख का लोन, आरोपी गिरफ्तार

नगरनार थाना पुलिस ने एक अशिक्षित किसान के नाम पर 10 लाख रुपये का KCC लोन स्वीकृत कराकर 8.50 लाख रुपये हड़पने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने किसान को केवल 1.50 लाख रुपये का लोन मिलने की जानकारी दी थी और अपने मोबाइल नंबर को खाते से लिंक कर शेष राशि निकाल ली। बैंक नोटिस मिलने पर मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Jun 2026, 06:07 PM · अपडेट: 22 Jun 2026, 09:19 AM
बस्तर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

ग्राम कुरंदी जामगुड़ा निवासी 55 वर्षीय अशिक्षित किसान गणपति बघेल को वर्ष 2023 में बैल खरीदने के लिए पैसों की जरूरत थी। उन्होंने मदद के लिए गांव के ही लकी सेठिया से संपर्क किया। आरोपी ने बैंक प्रबंधकों से पहचान का झांसा देकर किसान को जगदलपुर के आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक ले जाकर खाता खुलवाया।

शातिर आरोपी लकी ने अनपढ़ किसान की अज्ञानता का फायदा उठाया। उसने बैंक खाते में किसान के बजाय अपना मोबाइल नंबर लिंक करवा दिया। इसके बाद किसान की जमीन के दस्तावेज जमा कराकर उसके नाम पर ₹10 लाख का केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) लोन स्वीकृत करा लिया।

किसान को दिए केवल ₹1.5 लाख, बाकी खुद रखे

लोन पास होने के बाद आरोपी ने किसान से झूठ कहा कि बैंक ने सिर्फ ₹1.50 लाख का ऋण मंजूर किया है। उसने किसान को ₹1.50 लाख सौंप दिए, जबकि शेष ₹8.50 लाख रुपये फोन-पे और चेकबुक के जरिए खुद निकालकर हड़प लिए। करीब तीन महीने बाद जब बैंक से ₹10 लाख के कर्ज भुगतान का नोटिस किसान के घर पहुंचा, तब इस बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। ठगे जाने का अहसास होते ही पीड़ित किसान ने तुरंत नगरनार थाने में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और एटीएम जब्त

एसपी शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन और थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लकी सेठिया (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त विवो मोबाइल और एटीएम कार्ड जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें