Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम कारोबार FSSAI की डाबर इंडिया पर सख्ती, 100% दावों वाले प्…
FSSAI ने डाबर के प्रोडक्ट्स पर लगाई रोक
FSSAI ने डाबर के प्रोडक्ट्स पर लगाई रोक
कारोबार

FSSAI की डाबर इंडिया पर सख्ती, 100% दावों वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकने का आदेश

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने डाबर इंडिया को 100% दावे वाले कुछ खाद्य उत्पादों की बिक्री तुरंत रोकने के निर्देश दिए हैं। इनमें ऑर्गेनिक शहद, एप्पल साइडर विनेगर, तिल का तेल और गाय का घी जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। FSSAI का कहना है कि 100% प्योर, 100% नेचुरल और 100% ऑर्गेनिक जैसे दावे अस्पष्ट हैं और उपभोक्ताओं को भ्रमित कर सकते हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Aug 2026, 04:05 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 01:53 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने डाबर इंडिया के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कंपनी को उन सभी की बिक्री तत्काल रोकने के निर्देश दिए हैं, जिन पर 100  फीसदी यानी शत प्रतिशत होने का दावा किया गया है। FSSAI ने कंपनी को इस कार्रवाई के संबंध में 15 दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट भी जमा करने को कहा है।
FSSAI के निर्देश का असर डाबर के कई उत्पादों पर पड़ेगा। इनमें डाबर हिमालयन ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर, ऑर्गेनिक शहद, होममेड नारियल का दूध, तिल का तेल और गाय का घी जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। इन उत्पादों की पैकेजिंग और प्रचार में 100% नेचुरल, 100% प्योर, 100% ऑर्गेनिक और 100% प्योरिटी गारंटी जैसे दावे किए गए थे।

FSSAI ने बताया भ्रामक और अस्पष्ट दावा

फूड रेगुलेटर जैसे 100 फीसदी दावे स्पष्ट नहीं हैं और इनकी प्रमाणिकता को साबित करना मुश्किल है। ऐसे दावे उपभोक्ताओं को भ्रमित कर सकते हैं। FSSAI के अनुसार, इस तरह के दावे फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (एडवरटाइजिंग एंड क्लेम्स) रेगुलेशंस, 2018 के प्रावधानों का उल्लंघन करते हैं।  

पहले भी जारी किया गया था नोटिस

FSSAI ने बताया कि डाबर इंडिया को इससे पहले भी ऐसे दावों को हटाने और नियमों का पालन करने के लिए निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कुछ प्रोडक्ट्स पर इस तरह के दावे जारी रहने के बाद अब रेगुलेटर ने बिक्री रोकने का आदेश दिया है।

वेबसाइट पर भी मौजूद थे कई दावे

FSSAI के अनुसार, डाबर की वेबसाइट पर कुछ प्रोडक्ट्स के लिए 100% नेचुरल, 100% प्योर, 100% ऑर्गेनिक, 100% प्योरिटी गारंटीड और 100% टेंडर कोकोनट वॉटर जैसे दावे दर्ज थे। रेगुलेटर ने इन दावों को उपभोक्ताओं को भ्रमित करने वाला बताया है।

ऑर्गेनिक लोगो के इस्तेमाल पर भी उठे सवाल

FSSAI ने डाबर के कुछ ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स पर जैविक भारत लोगो के इस्तेमाल को लेकर भी आपत्ति जताई है। रेगुलेटर का आरोप है कि डाबर हिमालयन ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर और डाबर ऑर्गेनिक हनी पर इस लोगो का उपयोग नियमों के अनुरूप नहीं था। 

15 दिन में देनी होगी कार्रवाई की रिपोर्ट

FSSAI ने कंपनी को निर्देश दिया है कि वह सभी संबंधित प्रोडक्ट्स पर किए गए दावों की समीक्षा करे, बिक्री रोकने की कार्रवाई करे और 15 दिनों के अंदर इसकी रिपोर्ट सौंपे। रेगुलेटर ने साफ किया है कि खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता और उपभोक्ता हितों से जुड़े नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें