Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार Gambling Raid: नदी किनारे चल रहा था खुड़खुड़िया जुआ, पुलिस की छापामार कार्रवाई में 3 गिरफ्तार Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार Gambling Raid: नदी किनारे चल रहा था खुड़खुड़िया जुआ, पुलिस की छापामार कार्रवाई में 3 गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › जुए के फड़ में दबिश, 10 जुआरी गिरफ्तार, 10,310 रु…
जुए के फड़ में दबिश
जुए के फड़ में दबिश
महासमुंद

जुए के फड़ में दबिश, 10 जुआरी गिरफ्तार, 10,310 रुपए नकद और ताश जब्त

पिथौरा पुलिस ने बस स्टैंड बाजार के पीछे चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारकर 10 लोगों को पकड़ा। मौके से कुल 10,310 रुपए नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई। मामला जमानतीय होने के कारण बाद में सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 21 Aug 2026, 08:18 AM · अपडेट: 09 Oct 2026, 02:23 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
पिथौरा थाना पुलिस ने बुधवार को बस स्टैंड बाजार के पीछे खुले स्थान पर चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर 10 लोगों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और फड़ से कुल 10,310 रुपए नकद तथा ताश की 52 पत्ती का एक सेट जब्त किया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2:53 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस स्टैंड बाजार के पीछे कुछ लोग रुपए-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर 52 पत्ती से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद प्रशिक्षु उपनिरीक्षक धर्मेश कुमार मरकाम हमराह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से भाग निकले, जबकि 10 लोगों को पकड़ लिया गया।

फड़ से मिली 10,310 रुपए की रकम

पुलिस ने मौके पर पकड़े गए आरोपियों की तलाशी लेने के साथ फड़ की रकम भी जब्त की। पुलिस के मुताबिक प्रकाश डडसेना के पास से 600 रुपए और फड़ से 500 रुपए, शेख अजीम के पास से 500 रुपए और फड़ से 500 रुपए, रमाकांत क्षेत्रपाल के पास से 600 रुपए और फड़ से 500 रुपए बरामद किए गए।
इसी तरह सुभाष अग्रवाल, मीना कुमार सिन्हा, लिलेश डडसेना, हरीश कुमार साहू, गंगाराम सिन्हा और ओमकार सिंह के पास से 500-500 रुपए तथा फड़ से 500-500 रुपए जब्त किए गए। मुकेश अग्रवाल के पास से 610 रुपए और फड़ से 500 रुपए मिले। पुलिस ने कुल 10,310 रुपए नकद जब्त किए।

ये 10 आरोपी पकड़े गए

पुलिस के अनुसार कार्रवाई में प्रकाश डडसेना, शेख अजीम, रमाकांत क्षेत्रपाल, सुभाष, मीना कुमार सिन्हा, लिलेश डडसेना, मुकेश, हरीश कुमार साहू, गंगाराम सिन्हा और ओमकार सिंह को पकड़ा गया।

मौके पर कार्रवाई, जमानत पर रिहाई

पुलिस ने बताया कि आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत पाए जाने पर मौके पर विधिवत गिरफ्तारी की गई। मामला जमानतीय होने के कारण सक्षम जमानतदार पेश करने और मुचलका भरने के बाद आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। कार्रवाई में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक धर्मेश कुमार मरकाम के साथ आरक्षक 959, 879 और 946 शामिल रहे। पुलिस ने जब्त ताश की 52 पत्ती और नकदी को कब्जे में लेकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें