Thursday, 03 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mathura Janmashtami: जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजी मथुरा, जन्मस्थान से निकली भव्य शोभायात्रा Bilaspur Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Bhilai Online Fraud: पांच आरोपियों के बाद अब राजस्थान से पकड़ा गया एक और आरोपी Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, राइफल-कारतूस समेत विस्फोटक सामग्री जब्त Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप Raigarh News: संदिग्ध गांजा तस्करी का शक, पुलिस की घेराबंदी के दौरान कार छोड़ भागे आरोपी Mathura Janmashtami: जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजी मथुरा, जन्मस्थान से निकली भव्य शोभायात्रा Bilaspur Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Bhilai Online Fraud: पांच आरोपियों के बाद अब राजस्थान से पकड़ा गया एक और आरोपी Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, राइफल-कारतूस समेत विस्फोटक सामग्री जब्त Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप Raigarh News: संदिग्ध गांजा तस्करी का शक, पुलिस की घेराबंदी के दौरान कार छोड़ भागे आरोपी
W 𝕏 f
होम ओटीटी GDN OTT: Theatre के बाद OTT पर आएगी R Madhavan की…
R Madhavan in GDN movie (Image Source - Social Media)
R Madhavan in GDN movie (Image Source - Social Media)
ओटीटी Featured

GDN OTT: Theatre के बाद OTT पर आएगी R Madhavan की GDN, जानें रिलीज डेट

GDN OTT: आर माधवन की बायोपिक फिल्म ‘GDN’ अब OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म 4 सितंबर से Netflix पर स्ट्रीम होगी। दर्शक इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में देख सकेंगे।

कीर्तिमान डेस्क | कमलेश साहू
03 Sep 2026, 02:28 PM
मुंबई
GDN OTT: अभिनेता R Madhavan की हालिया रिलीज बायोपिक ड्रामा फिल्म GDN अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रखने जा रही है। भले ही सिनेमाघरों में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल न दिखा सकी हो, लेकिन OTT पर इसके आने का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। इस फिल्म की OTT Release Date की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

नेटफ्लिक्स पर किस दिन स्ट्रीम होगी जीडीएन ? 

Theatre के सफर के बाद अब दर्शक इस फिल्म का मजा घर बैठे ले सकेंगे। GDN 4 सितंबर से दिग्गज OTT Platform Netflix पर स्ट्रीम होने जा रही है। खास बात यह है कि इसे सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। इससे भारतीय आविष्कारक जीडी नायडू के जीवन पर बनी यह प्रेरणादायक कहानी देश के हर हिस्से तक आसानी से पहुंच सकेगी। रिलीज की घोषणा करते हुए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix ने एक खास पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा गया— ओरु मानुषन ओडा वाज़काई इंधा नातु ओडा वरालारु, यानी एक व्यक्ति का जीवन ही इस देश का इतिहास है। पोस्ट के साथ शेयर किए गए पोस्टर पर 4 सितंबर की स्ट्रीमिंग डेट साफ तौर पर दर्शाई गई है। 

फिल्म से जुड़ी खास बातें और स्टार कास्ट 

इस फिल्म में आर माधवन ने भारत के मशहूर आविष्कारक और उद्योगपति जीडी नायडू की मुख्य भूमिका निभाई है। अभिनय के साथ-साथ माधवन ने अपनी पत्नी सरिता के साथ मिलकर इसका निर्माण भी किया है। साल 2022 में आई उनकी सुपरहिट बायोपिक रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट के बाद यह उनका दूसरा बड़ा बायोपिक प्रोजेक्ट है। माधवन के अलावा इस फिल्म में सत्यराज, जयराम, थम्बी रमैया, प्रियामणि और दुशारा विजयन जैसे कई बड़े कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

कैसा रहा बॉक्स ऑफिस का सफर ? 

GDN को 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला अरुण मथेश्वरन की फिल्म 'डीसी' से था, जिसमें लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में थे। कड़े मुकाबले के चलते 'जीडीएन' को दर्शकों का वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया जैसी उम्मीद जताई जा रही थी। ट्रेड रिपोर्ट्स (सैकनिल्क) के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 6.32 करोड़ रूपए का ही कलेक्शन किया। सिनेमाघरों में भले ही फिल्म की रफ्तार धीमी रही हो, लेकिन नेटफ्लिक्स पर बहुभाषी रिलीज के साथ इसे दर्शकों का एक बड़ा वर्ग मिलने की पूरी उम्मीद है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें