Friday, 14 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
15 अगस्त से पहले बिलासपुर में सुरक्षा कड़ी, साउथ बिहार एक्सप्रेस से हथियार जब्त एंबुलेंस नहीं मिली तो, बेटी का शव गोद में लेकर निकला पिता, राहगीरों ने कराया ऑटो CSP समेत तीन पुलिसकर्मी आरोपों के घेरे में, करोड़ों की रिश्वत का ऑडियो वायरल कोरबा-कटघोरा मार्ग पर 4 घंटे लगा रहा जाम, एकलव्य विद्यालय के बच्चों ने फिर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े बैगाई-गुनियाई को लेकर हुआ विवाद, युवक की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव 15 अगस्त से पहले बिलासपुर में सुरक्षा कड़ी, साउथ बिहार एक्सप्रेस से हथियार जब्त एंबुलेंस नहीं मिली तो, बेटी का शव गोद में लेकर निकला पिता, राहगीरों ने कराया ऑटो CSP समेत तीन पुलिसकर्मी आरोपों के घेरे में, करोड़ों की रिश्वत का ऑडियो वायरल कोरबा-कटघोरा मार्ग पर 4 घंटे लगा रहा जाम, एकलव्य विद्यालय के बच्चों ने फिर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े बैगाई-गुनियाई को लेकर हुआ विवाद, युवक की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग सीमा पर तैनात जवानों के लिए छात्राओं ने तैयार किए…
जवानों के लिए राखियां बनाती छात्राएं
जवानों के लिए राखियां बनाती छात्राएं
रायपुर संभाग

सीमा पर तैनात जवानों के लिए छात्राओं ने तैयार किए रक्षा-सूत्र, साथ भेजेंगी पवित्र मिट्टी

“सिपाही रक्षा सूत्र-2026” अभियान के तहत गुरु घासीदास जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमसेना की छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए राखियां और शुभकामना संदेश तैयार किए। जवानों के सुरक्षित और स्वस्थ जीवन की कामना के साथ तिलक के लिए पवित्र मिट्टी भी भेजी जाएगी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 Aug 2026, 03:57 PM
आरंग
राष्ट्रव्यापी देशभक्ति अभियान “सिपाही रक्षा सूत्र-2026” के तहत गुरु घासीदास जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमसेना में छात्राओं ने देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के लिए रक्षा-सूत्र तैयार किए। छात्राओं ने अपने हाथों से राखियां बनाकर सैनिकों के प्रति सम्मान, स्नेह और अपनत्व की भावना व्यक्त की। 
विद्यालय में आयोजित इस गतिविधि में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिलीप झा के निर्देशन तथा कंचन ठाकुर और दीपा दुबे के मार्गदर्शन में छात्राओं ने राखियां तैयार करने के साथ सैनिकों के नाम शुभकामना संदेश पत्र भी लिखे। 

जवानों के लिए रक्षा-सूत्र
तिलक के लिए भेजी जाएगी पवित्र मिट्टी

इन संदेशों में देश की रक्षा में तैनात जवानों के दीर्घायु, स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की कामना की गई। छात्राओं ने अपने संदेशों के जरिए सैनिकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। अभियान के तहत रक्षा-सूत्र और शुभकामना संदेश के साथ जवानों के तिलक के लिए एक चुटकी पवित्र मिट्टी भेजने की भी तैयारी की गई। इस पहल का उद्देश्य सीमाओं पर तैनात सैनिकों तक विद्यार्थियों की भावनाओं और देश के प्रति सम्मान का संदेश पहुंचाना है। देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए छात्राओं द्वारा तैयार किए गए रक्षा-सूत्रों और संदेश पत्रों की विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सराहना की। 

इन छात्राओं ने निभाई सहभागिता

शिक्षकों ने इसे विद्यार्थियों में देशभक्ति, सैनिकों के प्रति सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने वाली सकारात्मक पहल बताया। अभियान में हिमांशी चतुर्वेदी, नम्रता ध्रुव, नीलम विश्वकर्मा, जितेश्वरी, नरगिश डहरिया, भूमिका, अन्नपूर्णा बेलदार, रीमा डहरिया और सुष्मिता मांडे सहित अन्य छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। छात्राओं ने मिलकर रक्षा-सूत्र और संदेश तैयार किए, जिन्हें देश की सीमाओं पर तैनात जवानों तक पहुंचाने की तैयारी की गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें