Tuesday, 06 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Construction: सड़क निर्माण पर डामर का ग्रहण, दोगुनी हुई कीमतें, अधर में ₹2000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स Bailadila Deposit 13: दंतेवाड़ा में फिर सुलगने लगी नंदराज पर्वत की आग, बैलाडीला डिपॉजिट-13 के खनन विरोध में 18 गांवों के ग्रामीण लामबंद, बड़े आंदोलन की तैयारी Jabalpur building collapse: 100 साल पुरानी इमारत का छज्जा गिरा, दीवार तोड़कर बचाई गई 10 से ज्यादा लोगों की जान POCSO Act: रायगढ़ के होटल और सूने मकान में दरिंदगी, नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh Social Welfare Scam: CBI जांच पूरी, 40 करोड़ की धांधली में अधिकारियों पर जल्द दाखिल होगी चार्जशीट Chhattisgarh Road Construction: सड़क निर्माण पर डामर का ग्रहण, दोगुनी हुई कीमतें, अधर में ₹2000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स Bailadila Deposit 13: दंतेवाड़ा में फिर सुलगने लगी नंदराज पर्वत की आग, बैलाडीला डिपॉजिट-13 के खनन विरोध में 18 गांवों के ग्रामीण लामबंद, बड़े आंदोलन की तैयारी Jabalpur building collapse: 100 साल पुरानी इमारत का छज्जा गिरा, दीवार तोड़कर बचाई गई 10 से ज्यादा लोगों की जान POCSO Act: रायगढ़ के होटल और सूने मकान में दरिंदगी, नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh Social Welfare Scam: CBI जांच पूरी, 40 करोड़ की धांधली में अधिकारियों पर जल्द दाखिल होगी चार्जशीट
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › आरंग के स्कूलों में नशामुक्ति की मुहिम, विद्यार्थ…
आरंग में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
आरंग में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
रायपुर संभाग

आरंग के स्कूलों में नशामुक्ति की मुहिम, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ली नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा

आरंग के तीन स्कूलों में नशामुक्त भारत अभियान और मिशन स्पंदन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने की प्रतिज्ञा ली।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 14 Aug 2026, 12:20 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 09:37 AM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
नशामुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के अंतर्गत विकसित भारत की दिशा में सशक्त कदम बढ़ाते हुए आरंग स्थित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्वामी आत्मानंद अरुंधति स्कूल एवं मदर्स प्राइड स्कूल में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई।विद्यार्थियों को बताया गया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार की खुशहाली और समाज के विकास में भी बाधक बनता है। 

नशामुक्त भारत बनाने ली प्रतिज्ञा

युवाओं को अपनी ऊर्जा, समय और क्षमताओं का सकारात्मक दिशा में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से नशामुक्त भारत बनाने की प्रतिज्ञा ली। उन्होंने स्वयं सभी प्रकार के नशे से दूर रहने, परिवार एवं मित्रों को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने तथा स्वस्थ एवं खुशहाल समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

अभियान से जुड़ने आह्वान
अभियान में लोगों को जोड़ने का आह्वान

कार्यक्रम के दौरान बेहतर स्वास्थ्य, मानसिक शांति, उज्ज्वल भविष्य, आर्थिक समृद्धि, खुशहाल संबंध एवं सकारात्मक जीवनशैली को नशामुक्त जीवन के प्रमुख लाभ बताते हुए विद्यार्थियों से अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया गया। ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग, राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा संचालित इस महाअभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर कर स्वस्थ, मूल्यनिष्ठ एवं सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरित करना है। 

नशामुक्त भारत का दिया संदेश 

अभियान के तहत 6 से 20 अगस्त तक देशभर में 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञाएं लेने का लक्ष्य रखा गया है। विद्यालयों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए “मेरा भारत—नशामुक्त भारत” का संदेश दिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें