Saturday, 21 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकान को बनाया निशाना, सोने की चेन और 89 हजार नकद के साथ आरोपी गिरफ्तार Theft Case: पड़ोसन ने ही घर से उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, पति समेत 3 गिरफ्तार CGMSC: मलेरिया प्रभावित इलाकों के लिए मच्छरदानी खरीद का टेंडर रद्द, दरों और शर्तों पर उठे थे सवाल Gold Theft: 8 साल पुराने कारीगर भाइयों पर 370 ग्राम सोना लेकर फरार होने का आरोप, कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस School Viral Video: सरकारी स्कूल में बच्चों से कराई सफाई और दीवारों की मरम्मत, वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश Paddy Seizure: अवैध धान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4,412 कट्टा धान और 1,160 कट्टा चावल जब्त Raipur Crime News: सूने मकान को बनाया निशाना, सोने की चेन और 89 हजार नकद के साथ आरोपी गिरफ्तार Theft Case: पड़ोसन ने ही घर से उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, पति समेत 3 गिरफ्तार CGMSC: मलेरिया प्रभावित इलाकों के लिए मच्छरदानी खरीद का टेंडर रद्द, दरों और शर्तों पर उठे थे सवाल Gold Theft: 8 साल पुराने कारीगर भाइयों पर 370 ग्राम सोना लेकर फरार होने का आरोप, कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस School Viral Video: सरकारी स्कूल में बच्चों से कराई सफाई और दीवारों की मरम्मत, वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश Paddy Seizure: अवैध धान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4,412 कट्टा धान और 1,160 कट्टा चावल जब्त
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › बसना पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका, विधायक डॉ. सम्पत …
राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे बसना
राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे बसना
महासमुंद

बसना पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के नीलांचल भवन में हुआ भव्य स्वागत

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका अपने बसना प्रवास के दौरान विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के निजी निवास नीलांचल भवन पहुंचे। यहां राज्यपाल और उनकी धर्मपत्नी का जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं और क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच स्वागत किया। विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 09 Aug 2026, 08:53 AM · अपडेट: 06 Nov 2026, 11:10 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका अपने प्रवास के तहत बसना पहुंचे, जहां क्षेत्रीय विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के निजी निवास नीलांचल भवन में उनका अभिनंदन किया गया। इस विशेष प्रवास के दौरान राज्यपाल अपनी धर्मपत्नी के साथ आए, जिनका बसना पहुंचने पर स्थानीय जन-प्रतिनिधियों और आम नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया। राज्यपाल रमेन डेका एवं उनकी धर्मपत्नी के नीलांचल भवन आगमन पर वातावरण उत्साहजनक हो गया। परिसर के मुख्य द्वार से लेकर सभा स्थल तक विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के परिवारजनों, समर्थकों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने राज्यपाल एवं उनकी धर्मपत्नी पर निरंतर पुष्प वर्षा कर उनका सहर्ष स्वागत किया।

राज्यपाल और उनकी धर्मपत्नी का किया स्वागत 

मेजबान विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ एवं सम्मानसूचक अंगवस्त्र भेंट कर उनका भावभीना अभिनंदन किया। इस दौरान नीलांचल भवन का पूरा परिसर गगनभेदी नारों, ढोल-नगाड़ों की थाप और हर्षोल्लास से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने राज्यपाल और उनकी धर्मपत्नी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्यपाल रमेन डेका का अपनी धर्मपत्नी के साथ बसना और हमारे निवास आना समस्त बसना क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत गौरव, हर्ष का विषय है। उनका यह स्नेहपूर्ण प्रवास पूरे बसना विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों और कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा, उत्साह और प्रेरणा का संचार करने वाला है।

राज्यपाल का विधायक ने किया स्वागत 
अंतिक व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने संकल्प 

विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने राज्यपाल के मार्गदर्शन को अत्यंत मूल्यवान बताते हुए आगे कहा कि राज्यपाल का अमूल्य मार्गदर्शन सदैव जनसेवा, क्षेत्रीय विकास और शासन की जन कल्याणकारी प्राथमिकताओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने की प्रेरणा देता है। बसना की समस्त जनता की ओर से हम राज्यपाल और उनकी धर्मपत्नी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। हम यह विश्वास दिलाते हैं कि क्षेत्र की प्रगति, समृद्धि तथा अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के संकल्प के साथ हम निरंतर समर्पित रहेंगे।

ये रहे उपस्थित 

इस स्वागत समारोह में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता एन के अग्रवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ जिला महासमुन्द संयोजक सुमित अग्रवाल, बसना नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, पिथौरा जनपद पंचायत अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, बसना जनपद पंचायत अध्यक्ष डिलेश्वरी निराला, क्षेत्र के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय जन-प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा भारी संख्या में सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने राज्यपाल एवं उनकी धर्मपत्नी का अभिवादन कर क्षेत्र के विकास और जन-कल्याण पर चर्चा की।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें