Thursday, 10 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर Gandhinagar building collapse: निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का स्लैब ढहा, मलबे से 15 मजदूर निकाले गए, 12 अस्पताल में भर्ती CG Tehsildar Transfer: प्रशासनिक कसावट के तहत बड़ा फेरबदल, 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदार बदले गए Korba Crime News: मकान बनाने के विवाद में पति ने डम्बल से सिर कुचलकर ली पत्नी की जान Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर Gandhinagar building collapse: निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का स्लैब ढहा, मलबे से 15 मजदूर निकाले गए, 12 अस्पताल में भर्ती CG Tehsildar Transfer: प्रशासनिक कसावट के तहत बड़ा फेरबदल, 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदार बदले गए Korba Crime News: मकान बनाने के विवाद में पति ने डम्बल से सिर कुचलकर ली पत्नी की जान
W 𝕏 f
होम कारोबार बड़ी सफलता : पेटीएम की पैरेंट कंपनी का शानदार प्रद…
पेटीएम डिजिटल पेमेंट ग्रोथ
पेटीएम डिजिटल पेमेंट ग्रोथ
कारोबार

बड़ी सफलता : पेटीएम की पैरेंट कंपनी का शानदार प्रदर्शन, मुनाफा 79% बढ़कर ₹220 करोड़ पहुंचा

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 79 प्रतिशत बढ़कर ₹220 करोड़ पहुंच गया, जबकि कुल आय बढ़कर ₹2,630 करोड़ हो गई। पेमेंट बिजनेस और फाइनेंशियल सर्विसेज में मजबूत ग्रोथ से कंपनी को बड़ा फायदा मिला है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
21 Jul 2026, 12:04 PM
नई दिल्ली
 देश की प्रमुख डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम की पैरेंट कंपनी One97 Communications ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने इस दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए नेट प्रॉफिट में 79 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है। जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 220 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
कंपनी के अनुसार, यह ग्रोथ पेमेंट बिजनेस और फाइनेंशियल सर्विसेज सेगमेंट में बेहतर प्रदर्शन के कारण देखने को मिली है। कंपनी की कुल आय भी बढ़कर 2,630 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 2,159 करोड़ रुपये थी।

पेमेंट बिजनेस में तेज बढ़ोतरी 

वन97 कम्युनिकेशंस ने बताया कि जून तिमाही में मर्चेंट पेमेंट वॉल्यूम में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा फाइनेंशियल सर्विसेज से मिलने वाले राजस्व में भी 45 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। कंपनी का सकल व्यापारिक मूल्य (GMV) सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़कर 7.1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं, नेट पेमेंट रेवेन्यू 25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 601 करोड़ रुपये रहा। 

ऑपरेशनल रेवेन्यू और EBITDA में भी सुधार

कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में उसका परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 2,448 करोड़ रुपये हो गया। वहीं EBITDA में भी बड़ा सुधार देखने को मिला। कंपनी का EBITDA पिछले साल की तुलना में 182 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 203 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसके साथ ही EBITDA मार्जिन बढ़कर 8 प्रतिशत हो गया है।

पेटीएम के शेयर में नहीं दिखा बड़ा असर

बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद सोमवार को शेयर बाजार में पेटीएम के शेयर में ज्यादा तेजी देखने को नहीं मिली। बीएसई पर कंपनी का शेयर 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 1,348 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान शेयर 1,355 रुपये के स्तर पर खुला और 1,357.15 रुपये के ऊपरी स्तर तक पहुंचा। वहीं, दिन के कारोबार में यह 1,335.10 रुपये के निचले स्तर तक भी गया। कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 1,407 रुपये है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें