Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायगढ़ गुंडागर्दी : रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर पोर्टर पर जान…
रेलवे स्टेशन पर पोर्टर पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रेलवे स्टेशन पर पोर्टर पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

गुंडागर्दी : रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर पोर्टर पर जानलेवा हमला, 10 हजार रुपए नहीं देने पर मारा चाकू

रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे पोर्टर पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। 10 हजार रुपए की मांग पूरी नहीं करने पर आरोपियों ने मारपीट के बाद पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे पोर्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Jul 2026, 01:31 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 07:09 PM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे एक रेलवे पोर्टर पर बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि 10 हजार रुपए की मांग पूरी नहीं करने पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। हमले में पोर्टर के पेट में गंभीर चोट आई और उसकी आंत बाहर निकल गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीआरपी के अनुसार, किरोड़ीमल नगर निवासी विजय पाठक (32) रेलवे में पोर्टर के पद पर कार्यरत हैं। 
मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक उनकी ड्यूटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर लगी थी। इसी दौरान पंकज सिंह, कालिया और एक अन्य युवक वहां पहुंचे और विजय से बातचीत करने लगे।

पैसे को लेकर हुआ विवाद

पीड़ित विजय के मुताबिक, तीनों युवकों ने उससे 10 हजार रुपए मांगे। जब उसने पैसे नहीं होने की बात कही तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने विजय के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपी पंकज सिंह ने चाकू निकालकर विजय के पेट पर हमला कर दिया। चाकू का वार इतना गंभीर था कि उसकी आंत बाहर निकल आई। इसके अलावा उसकी उंगली में भी चोट लगी। घायल पोर्टर की आवाज सुनकर स्टेशन पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल विजय को तत्काल इलाज के लिए जिंदल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

चाकूबाजी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

पोर्टर की शिकायत पर जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 121(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई की है। जांच के दौरान मुख्य आरोपी पंकज सिंह को किरोड़ीमल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। जीआरपी उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जीआरपी थाना प्रभारी बीआर बोर्झा ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान पोर्टर पर चाकू से हमला किया गया था। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें