Monday, 05 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Arang News: सेवा संकल्प अभियान के तहत मंदिर हसौद …
Guru Khushwant Saheb at Seva Sankalp Abhiyan ( Image Source - Keertiman Media )
Guru Khushwant Saheb at Seva Sankalp Abhiyan ( Image Source - Keertiman Media )
रायपुर संभाग

Arang News: सेवा संकल्प अभियान के तहत मंदिर हसौद में स्वच्छता अभियान और आरंग में सेवा सेतु कार्यक्रम में हुए शामिल हुए गुरु खुशवंत साहेब 

Arang News: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने मंदिर हसौद में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। आरंग के सेवा सेतु—सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ और सहायक उपकरण वितरित किए गए।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 05 Oct 2026, 07:16 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Arang News: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, समर्पण एवं गरीब कल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने विभिन्न सेवा गतिविधियों में सहभागिता की। अभियान के तहत उन्होंने ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना के साथ मंदिर हसौद में स्वच्छता अभियान में सहभागिता की तथा आरंग नगर में आयोजित विधानसभा स्तरीय ‘सेवा सेतु—सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में शामिल होकर हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

मंदिर हसौद में स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा 

नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद में आयोजित स्वच्छता अभियान में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने स्वयं सहभागिता करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अब केवल अभियान नहीं, बल्कि जनआंदोलन का स्वरूप ले चुकी है। स्वच्छ और सुंदर भारत का निर्माण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता को अपने जीवन का संस्कार बनाते हुए अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘स्वच्छ भारत से स्वस्थ भारत’ के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान इसी जनभागीदारी और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, भाजपा कार्यकर्ता साथी एवं गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम मे किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओ का लाभ प्रदान किया गया 
आरंग में ‘सेवा सेतु—सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम 

इसके पश्चात आरंग नगर में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय ‘सेवा सेतु—सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ एवं सहायक उपकरण प्रदान किए तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में किसानों को कृषि उपकरण, नि:शुल्क उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। मंत्री गुरु साहेब जी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं सहज रूप से पहुंचे। स्वास्थ्य शिविर में नागरिकों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बच्ची का अन्नप्राशन संस्कार कराकर उसे शुभाशीष भी प्रदान किया।

सेवा से सुशासन तक—भाजपा का संकल्प 

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, समर्पण और गरीब कल्याण की भावना को केंद्र में रखकर देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। भाजपा का सेवा संकल्प अभियान इसी विचार को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उसका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य के साथ ‘सरकार आपके द्वार’ की भावना से जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान में अधिक से अधिक लोग सहभागी बनें और स्वच्छता, जनसेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के माध्यम से सशक्त, स्वच्छ और समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें