Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम कोरबा हंगामा : वेतन विवाद पर गेवरा प्रोजेक्ट में बवाल, …
SECL गेवरा प्रोजेक्ट में प्रदर्शन करते ठेका श्रमिक
SECL गेवरा प्रोजेक्ट में प्रदर्शन करते ठेका श्रमिक
कोरबा

 हंगामा : वेतन विवाद पर गेवरा प्रोजेक्ट में बवाल, 150 ठेका श्रमिकों ने रोका काम 

एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट के SILO और CHP निर्माण कार्य में लगे बंसल इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के करीब 150 ठेका श्रमिकों ने गुरुवार को वेतन भुगतान में देरी के विरोध में प्रदर्शन किया। श्रमिकों के काम पर नहीं जाने से परियोजना का निर्माण कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Jul 2026, 12:25 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 06:11 PM
कोरबा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट के SILO और CHP निर्माण कार्य में लगे बंसल इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के करीब 150 ठेका श्रमिकों ने गुरुवार को वेतन भुगतान में देरी के विरोध में प्रदर्शन किया। श्रमिकों के काम पर नहीं जाने से परियोजना का निर्माण कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है।  
वेतन भुगतान की मांग को लेकर बड़ी संख्या में श्रमिक श्रमिक चौक पहुंचे और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। श्रमिकों का कहना है कि लंबे समय से वेतन को लेकर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

दो महीने पहले भी CGM कार्यालय का घेराव 

श्रमिकों ने बताया कि करीब दो महीने पहले भी उन्होंने वेतन भुगतान की मांग को लेकर CGM कार्यालय का घेराव किया था। उस दौरान SECL के एरिया पर्सनल मैनेजर, बंसल कंपनी प्रबंधन और श्रमिकों के बीच बातचीत के बाद समझौता हुआ था। 

हर महिने के 7 से 10 तारीख को किया वादा 

समझौते में कंपनी प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिया गया था कि हर महीने 7 से 10 तारीख के बीच श्रमिकों का वेतन अनिवार्य रूप से जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, श्रमिकों का आरोप है कि इस बार भी कंपनी ने अपने वादे का पालन नहीं किया।

भरोसा दिलाने के बाद भी नहीं मिला वेतन

श्रमिकों के मुताबिक, 10 तारीख को जब उन्होंने कंपनी प्रबंधन से वेतन को लेकर बातचीत की तो उन्हें सोमवार से बुधवार के बीच भुगतान करने का भरोसा दिलाया गया था। लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी उनके खाते में राशि नहीं पहुंची।

 पेमेंट आने पर ही काम पर आना भड़का आक्रोश 

श्रमिकों ने बताया कि दोबारा अधिकारियों से संपर्क करने पर उन्हें कहा गया कि “जब पेमेंट आएगा, तब काम पर आना।” इस जवाब से नाराज श्रमिकों ने काम बंद कर दिया और श्रमिक चौक पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

निर्माण कार्य प्रभावित, समाधान की मांग 

श्रमिकों के आंदोलन के कारण गेवरा प्रोजेक्ट का SILO और CHP निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने जल्द से जल्द लंबित वेतन भुगतान करने और भविष्य में समय पर वेतन देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें