Tuesday, 29 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Electricity Accident: जशपुर में लापरवाही बनी हादसे की वजह, बिजली खंभा लगाने के दौरान मजदूर की मौत River Dead Body Case: राजिम के पैरी नदी एनीकेट में फंसे मिले दो अज्ञात शव, फोरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा Mining News: दुलना में चूना पत्थर खदानों की हैवी ब्लास्टिंग से घर-मंदिरों में दरार, खनिज विभाग ने DGMS को लिखा पत्र Surajpur Murder Case: मां-बेटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को 10 साल की सजा, कोर्ट से निकला तो मुस्कुराकर बोला- स्माइली वाला फोटो दिखाइएगा Road Accident: तेज रफ्तार कार मोबाइल शोरूम में घुसी, कांच का दरवाजा टूटा Raipur Crime News: होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस Electricity Accident: जशपुर में लापरवाही बनी हादसे की वजह, बिजली खंभा लगाने के दौरान मजदूर की मौत River Dead Body Case: राजिम के पैरी नदी एनीकेट में फंसे मिले दो अज्ञात शव, फोरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा Mining News: दुलना में चूना पत्थर खदानों की हैवी ब्लास्टिंग से घर-मंदिरों में दरार, खनिज विभाग ने DGMS को लिखा पत्र Surajpur Murder Case: मां-बेटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को 10 साल की सजा, कोर्ट से निकला तो मुस्कुराकर बोला- स्माइली वाला फोटो दिखाइएगा Road Accident: तेज रफ्तार कार मोबाइल शोरूम में घुसी, कांच का दरवाजा टूटा Raipur Crime News: होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Hindi Diwas: शांत्रीबाई महाविद्यालय में हिंदी पखव…
Hindi Pakhwada event at Shantibai College Mahasamund(Image Source: Keertiman Media)
Hindi Pakhwada event at Shantibai College Mahasamund(Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Hindi Diwas: शांत्रीबाई महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा, नाट्य मंचन और कविता पाठ से गूंजा परिसर

Hindi Diwas: महासमुन्द स्थित शांत्रीबाई कला वाणिज्य विज्ञान महाविद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी पखवाड़ा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने नाटक मंचन, कविता पाठ, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व, संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया।

क
प्रकाशित: 29 Sep 2026, 05:08 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Hindi Diwas: शांत्रीबाई कला वाणिज्य विज्ञान महाविद्यालय, महासमुन्द में हिंदी दिवस अंतर्गत ‘‘हिंदी पखवाड़ा’’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ सविता चन्द्राकर, संचालक सदस्य हर्षित चन्द्राकर द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पित व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। समारोह के दौरान हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक आकांक्षा सिंह द्वार द्वारा हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।
नाटक मंचन ने मोहा दर्शकों का मन -सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर आधारित नाटकों का मंचन किया गया। इनमें भारतेंदु हरिश्चंद्र का प्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य नाटक ‘अंधेर नगरी’, सामाजिक मुद्दे पर आधारित एकांकी ‘एक दिन’ तथा न्याय व्यवस्था में हिंदी की स्थिति पर आधारित नाटक ‘अदालत में हिंदी’ प्रमुख रहे। 

हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम में विद्यार्थी
कविता पाठ और भाषण के माध्यम से हिंदी के महत्व पर प्रकाश

विद्यार्थियों ने कविता पाठ एवं प्रेरणादायी भाषण के माध्यम से हिंदी भाषा के इतिहास, वर्तमान स्थिति तथा इसके संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए साथ ही विभिन्न कविताएं, भाषण, दोहा, चैपायी की प्रस्तुतियाँ दीं गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सविता चंद्राकर ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों एवं प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “हिंदी हमारी संस्कृति और अस्मिता की पहचान है।” उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया ।

प्राध्यापकों की कविताओं को मिली सराहना

कार्यक्रम में हिन्दी विभाग की सहायक प्राध्यापक आकांक्षा सिंह, बी.एड. विभागाध्यक्ष मेनका चन्द्राकर व मंच संचालन कर रही समहायक प्राध्यापक नेहा साहू द्वारा कविताएं प्रस्तुत किया गया। जिसे उपस्थित मंचस्थ अतिथियों ने खुब सराहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बी.एड. विभागाध्यक्ष मेनका चंद्राकर द्वारा सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

महाविद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थी रहे उपस्थित

इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ नारायण चक्रधारी, गायत्री चन्द्राकर, हीना चन्द्राकर, शत्रुघन पटेल, अर्शिन श्लोमन, नरेन्द्र ताण्डी, दामिनी साहू, हंसराज चन्द्राकर, गुलाब चन्द्राकर, विष्णु चन्द्राकर, घनश्याम साहू, बलराम चन्द्राकर, मानिक लाल तारक, प्रमिला चन्द्राकर, मानिक पटेल एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें