Thursday, 03 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Bus Accident: रिंग रोड पर यात्री बस बेकाबू, टैंकर की टक्कर के बाद बस स्टॉप में घुसी Amity University Raipur: मेस के खाने में बार-बार निकल रहे कीड़े, सेहत को लेकर बढ़ी चिंता Mahasamund Elephant: बेकाबू दंतैल की दस्तक, राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अलर्ट, कई गांवों में खतरे की घंटी Chhattisgarh High Court: विज्ञापन की तारीख से नहीं, पदभार ग्रहण करने के दिन से तय होगी सीनियरिटी Raigarh Crime News: नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज Ayushman Bharat Scheme: MP के 83 अस्पतालों पर गिरी गाज, भोपाल के 25 सेंटर्स पर भी बड़ा एक्शन Raipur Bus Accident: रिंग रोड पर यात्री बस बेकाबू, टैंकर की टक्कर के बाद बस स्टॉप में घुसी Amity University Raipur: मेस के खाने में बार-बार निकल रहे कीड़े, सेहत को लेकर बढ़ी चिंता Mahasamund Elephant: बेकाबू दंतैल की दस्तक, राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अलर्ट, कई गांवों में खतरे की घंटी Chhattisgarh High Court: विज्ञापन की तारीख से नहीं, पदभार ग्रहण करने के दिन से तय होगी सीनियरिटी Raigarh Crime News: नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज Ayushman Bharat Scheme: MP के 83 अस्पतालों पर गिरी गाज, भोपाल के 25 सेंटर्स पर भी बड़ा एक्शन
W 𝕏 f
होम शिक्षा IIM Recruitment: असिस्टेंट प्रोफेसर के 28 पदों पर…
IIM Kozhikode Assistant Professor Recruitment (Image Source: AI Photo)
IIM Kozhikode Assistant Professor Recruitment (Image Source: AI Photo)
शिक्षा

IIM Recruitment: असिस्टेंट प्रोफेसर के 28 पदों पर भर्ती, NET के बिना भी मौका

IIM Recruitment: आईआईएम कोझिकोड में असिस्टेंट प्रोफेसर के 28 पदों पर भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में यूजीसी नेट अनिवार्य नहीं है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
03 Sep 2026, 11:17 AM
नई दिल्ली

IIM Recruitment: देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान में शिक्षक के तौर पर नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 और ग्रेड-2 के कुल 28 पद भरे जाएंगे। खास बात यह है कि इस भर्ती में यूजीसी नेट की अनिवार्यता नहीं रखी गई है। यानी जिन उम्मीदवारों ने नेट की परीक्षा पास नहीं की है, वे भी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करने पर आवेदन कर सकते हैं।

किन विषयों में होगी भर्ती?

आईआईएम कोझिकोड में यह भर्ती कई शैक्षणिक क्षेत्रों के लिए की जा रही है। इनमें रणनीतिक प्रबंधन, वित्त, लेखांकन एवं नियंत्रण, संगठनात्मक व्यवहार एवं मानव संसाधन, प्रबंधन में मानविकी एवं उदार कला, निर्णय विज्ञान एवं संचालन प्रबंधन और सूचना प्रणाली शामिल हैं।

इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 के लिए योग्यता

ग्रेड-1 के पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पीएचडी या उसके समकक्ष डिग्री होना जरूरी है। शैक्षणिक रिकॉर्ड में निर्धारित मानकों के अनुसार कम से कम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड होना चाहिए। उम्मीदवार की पीएचडी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए। इसके अलावा पीएचडी के बाद कम से कम 3 वर्ष का शिक्षण, शोध या संबंधित शैक्षणिक अनुभव होना जरूरी है। उम्मीदवार का कम से कम एक शोध पत्र प्रकाशित होना भी आवश्यक है।

ग्रेड-2 के लिए क्या योग्यता चाहिए?

असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-2 के लिए भी संबंधित विषय में पीएचडी या समकक्ष डिग्री जरूरी है। हालांकि, इस पद के लिए तीन वर्ष के अनुभव की अनिवार्यता नहीं है। यानी कम अनुभव वाले योग्य उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए भी उम्मीदवार का कम से कम एक शोध पत्र प्रकाशित होना जरूरी है। साथ ही इस भर्ती में यूजीसी नेट की अलग से अनिवार्यता नहीं रखी गई है।

भर्ती की जरूरी जानकारी

जानकारी

विवरण

संस्थान

भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोझिकोड

पद

असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 और ग्रेड-2

कुल पद

28

आवेदन शुरू

17 अगस्त 2026

आवेदन की अंतिम तारीख

30 सितंबर 2026

चयन प्रक्रिया

छंटनी, सेमिनार, दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार

वेतनमान

वेतन स्तर 10 से 131 तक

आवेदन का माध्यम

ऑनलाइन

लिखित परीक्षा नहीं, ऐसे होगा चयन

आईआईएम कोझिकोड की इस भर्ती में लिखित परीक्षा के बजाय उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा। सबसे पहले शैक्षणिक योग्यता, शोध अनुभव और प्रकाशित शोध पत्रों के आधार पर उम्मीदवारों की छंटनी की जाएगी। छांटे गए उम्मीदवारों को अपने शोध या शैक्षणिक कार्य से संबंधित सेमिनार में प्रस्तुति देनी होगी। इसके साथ ही जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इन दोनों चरणों में सफल उम्मीदवारों को फैकल्टी साक्षात्कार समिति के सामने साक्षात्कार देना होगा। यह साक्षात्कार आईआईएम कोझिकोड परिसर में आयोजित किए जाएंगे।

सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती विज्ञापन संख्या A-02/2026 के तहत जारी की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में दी गई शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से जरूर जांच लें।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें