Friday, 18 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Crime: फाइनेंशियल नेटवर्क पर वार, दुर्ग पुलिस ने पकड़े 3162 संदिग्ध खाते, 257 आरोपी गिरफ्तार CG Health Department: कैंसर को लेकर सरकार सख्त, अब हर मरीज का रिकॉर्ड होगा दर्ज Illegal Drug Sale: रायपुर में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर वार, 900 टैबलेट और 77 सिरप के साथ 3 गिरफ्तार CG Education News: नशे में धुत शिक्षक पर छात्राओं से बदसलूकी का आरोप, बीच-बचाव में प्रिंसिपल ने छात्र को जड़ा थप्पड़ Mobile Theft Gang: रायपुर से ओडिशा और राजस्थान तक फैला था मोबाइल चोरों का जाल, 5 अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार Cyber Crime: फाइनेंशियल नेटवर्क पर वार, दुर्ग पुलिस ने पकड़े 3162 संदिग्ध खाते, 257 आरोपी गिरफ्तार CG Health Department: कैंसर को लेकर सरकार सख्त, अब हर मरीज का रिकॉर्ड होगा दर्ज Illegal Drug Sale: रायपुर में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर वार, 900 टैबलेट और 77 सिरप के साथ 3 गिरफ्तार CG Education News: नशे में धुत शिक्षक पर छात्राओं से बदसलूकी का आरोप, बीच-बचाव में प्रिंसिपल ने छात्र को जड़ा थप्पड़ Mobile Theft Gang: रायपुर से ओडिशा और राजस्थान तक फैला था मोबाइल चोरों का जाल, 5 अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम रायपुर Illegal Drug Sale: रायपुर में प्रतिबंधित दवाओं की…
police seized illegal drugs and arrested three accused(Image Source: Keertiman Media)
police seized illegal drugs and arrested three accused(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Illegal Drug Sale: रायपुर में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर वार, 900 टैबलेट और 77 सिरप के साथ 3 गिरफ्तार

Illegal Drug Sale: रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 900 नशीली टैबलेट, 77 शीशी प्रतिबंधित सिरप, नकदी और बुलेट वाहन समेत करीब 4 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है। पुलिस अब इस मामले में सप्लायर और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
18 Sep 2026, 11:24 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Illegal Drug Sale: रायपुर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने कोटा क्षेत्र के वाटिका नगर रोड के पास नशीली दवाओं की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित टैबलेट, सिरप और नकदी बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से 900 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट निट्रोसन, 77 शीशी प्रतिबंधित सिरप ऑनरेक्स, 4,200 रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी गई है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने की घेराबंदी

सरस्वती नगर पुलिस को 16 सितंबर को सूचना मिली थी कि कोटा स्थित वाटिका नगर रोड के पास तीन युवक दोपहिया वाहन से पहुंचे हैं और उनके पास प्रतिबंधित नशीली दवाएं मौजूद हैं। वे इन दवाओं को अवैध रूप से बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद डीसीपी पश्चिम रॉबिन्सन गुरिया ने थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

तलाशी में मिली प्रतिबंधित दवाएं

पुलिस ने पकड़े गए युवकों से पूछताछ की तो उनकी पहचान आर्यन खान उर्फ रूशान खान (23), सलमान खान (19) और शेख युसुफ (40) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास रखी बोरियों से प्रतिबंधित नशीली टैबलेट और सिरप बरामद किए गए। पुलिस ने जब दवाओं को रखने और बिक्री से जुड़े दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

सप्लायर और पूरे नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से नशीली दवाओं की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 201/26 के तहत नारकोटिक एक्ट की धारा 21(सी), 22(ग) और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपी

आर्यन खान उर्फ रूशान खान (23 वर्ष)
निवासी- सरकारी स्कूल के पीछे, कोटा, थाना सरस्वती नगर
सलमान खान (19 वर्ष)
निवासी- संजय नगर बकरा मार्केट, थाना टिकरापारा
शेख युसुफ (40 वर्ष)
निवासी- नयापारा बिजली ऑफिस, फुल चौक, थाना गोलबाजार
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें