Wednesday, 17 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
वारदात : जामुल में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, चाकूबाजी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल खुलासा : कोतवाली थाना क्षेत्र लूट मामला सुलझा, तीन युवक पुलिस की गिरफ्त में घटना :  पति-पत्नी के शव जंगल में अलग-अलग पेड़ों पर लटके मिले, इलाके में सनसनी बड़ा ट्रैप : 1 लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का कर्मचारी  रंगे हाथ गिरफ्तार सड़क हादसा :  ट्रक-बस की आमने-सामने टक्कर, 6 यात्री घायल, बस का अगला हिस्सा चकनाचूर टला हादसा : लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया विमान से टकराई चिड़िया, 2 घंटे बाधित रहा संचालन वारदात : जामुल में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, चाकूबाजी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल खुलासा : कोतवाली थाना क्षेत्र लूट मामला सुलझा, तीन युवक पुलिस की गिरफ्त में घटना :  पति-पत्नी के शव जंगल में अलग-अलग पेड़ों पर लटके मिले, इलाके में सनसनी बड़ा ट्रैप : 1 लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का कर्मचारी  रंगे हाथ गिरफ्तार सड़क हादसा :  ट्रक-बस की आमने-सामने टक्कर, 6 यात्री घायल, बस का अगला हिस्सा चकनाचूर टला हादसा : लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया विमान से टकराई चिड़िया, 2 घंटे बाधित रहा संचालन
W 𝕏 f
होम दुर्ग वारदात : जामुल में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, च…
चाकूबाजी और मारपीट की घटना
चाकूबाजी और मारपीट की घटना
🔴 BREAKING दुर्ग

वारदात : जामुल में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, चाकूबाजी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के दौरान चाकूबाजी हुई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पहले स्कूटी जलाने की घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ा था और शिकायत के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं होने से विवाद और उग्र हो गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
17 Jun 2026, 05:14 PM
दुर्ग

दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत घासीदास नगर में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

स्थानीय जानकारी के अनुसार, यह विवाद कोई नया नहीं था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले आरोपी पक्ष ने साहू परिवार की स्कूटी में आग लगा दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसी गिरफ्तारी के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया।

थाने में शिकायत के बाद भी नहीं रुका विवाद

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना से पहले उन्होंने मारपीट की शिकायत लेकर थाने का रुख किया था, लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई और कोई ठोस कार्रवाई न होने से विवाद ने उग्र रूप ले लिया। पीड़ित परिवार के अनुसार, रात करीब 8 बजे आरोपी पक्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर पर हमला कर दिया। इस दौरान लाठी-डंडों के साथ-साथ चाकू से भी वार किए गए। हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी 3 माह की गर्भवती बेटी आरती साहू के पेट में आरोपियों ने लात मारी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अंशु साहू, दीनू साहू और उनके साथियों ने उसके बेटे, दामाद और अन्य परिजनों को भी बेरहमी से पीटा।

पुलिस की कार्रवाई शुरू

इस मामले में सीएसपी प्रशांत सिंह पैकरी ने बताया कि घासीदास नगर में दो पक्षों के बीच मारपीट और चाकूबाजी की घटना हुई है। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें