Thursday, 20 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
रायपुर में लोन कंपनी के नाम पर साइबर ठगी, 3 ग्राहकों से 86,800 रुपए हड़पे टायरों के अंदर छिपा रखा था 151 किलो गांजा, गरियाबंद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार 15 साल की नाबालिग बनी मां, अस्पताल से पुलिस तक पहुंचा मामला, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम, स्वास्थ्य विभाग ने 28 घरों में चलाया सर्वे अभियान पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हुए 3 संदिग्ध आरोपी, इलाके में नाकेबंदी रायपुर में लोन कंपनी के नाम पर साइबर ठगी, 3 ग्राहकों से 86,800 रुपए हड़पे टायरों के अंदर छिपा रखा था 151 किलो गांजा, गरियाबंद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार 15 साल की नाबालिग बनी मां, अस्पताल से पुलिस तक पहुंचा मामला, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम, स्वास्थ्य विभाग ने 28 घरों में चलाया सर्वे अभियान पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हुए 3 संदिग्ध आरोपी, इलाके में नाकेबंदी
W 𝕏 f
होम खेल पाकिस्तान को 5-3 से हराकर टॉप-8 में भारत, हाई-फाइ…
भारत-पाकिस्तान हॉकी मुकाबला
भारत-पाकिस्तान हॉकी मुकाबला
खेल

पाकिस्तान को 5-3 से हराकर टॉप-8 में भारत, हाई-फाइव ने भी खींचा सबका ध्यान

मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर टॉप-8 में जगह बना ली। मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया, लेकिन हाई-फाइव के जरिए खेल भावना का संदेश दिया। भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने दो-दो गोल किए, जबकि हार्दिक सिंह ने एक गोल दागा।

कीर्तिमान रिपोर्ट यशोदा साहू
20 Aug 2026, 09:43 AM
खेल डेस्क
भारतीय हॉकी टीम ने मेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, लेकिन खेल भावना का परिचय देते हुए हाई-फाइव जरूर किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच यह अंदाज पहली बार नहीं दिखा। इससे पहले 23 जून 2026 को लंदन में खेले गए मुकाबले में भी भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने हाथ मिलाने के बजाय हाई-फाइव किया था।
दरअसल, 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों के हाथ नहीं मिलाने का सिलसिला देखने को मिला है। हालांकि, हॉकी इंडिया की ओर से भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने से रोकने के लिए कोई औपचारिक निर्देश नहीं दिया गया है। हॉकी इंडिया ने स्पष्ट किया था कि इस तरह के मामलों में वह अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) और ओलिंपिक चार्टर के नियमों का पालन करेगा।

भारत ने पाकिस्तान को हराया
महिला क्रिकेट टीम ने भी नहीं मिलाया था हाथ 

भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में हाथ मिलाने को लेकर बदला हुआ रवैया क्रिकेट में भी नजर आ चुका है। 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक आयोजित विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान की खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। भारत के खिलाड़ियों की यह 'नो-हैंडशेक' नीति क्रिकेट में पिछले साल हुए मेंस एशिया कप के दौरान भी चर्चा में आई थी। उस समय सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था।

भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

मैच की बात करें तो भारत ने मेंस हॉकी वर्ल्ड कप के मुकाबले में पाकिस्तान को 5-3 से मात दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के टॉप-8 में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि पाकिस्तान का सफर यहीं समाप्त हो गया। नीदरलैंड के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो गोल किए। हार्दिक सिंह ने भी टीम के लिए एक गोल दागा। पाकिस्तान की ओर से हन्नान शाहिद ने दो गोल किए, जबकि सुफियान ... ने एक गोल किया। मैच के बाद खिलाड़ियों के बीच हाई-फाइव का यह अंदाज भारत-पाकिस्तान मुकाबले में खेल भावना बनाए रखने का एक अलग संदेश देता नजर आया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें