Wednesday, 30 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Education News: तिमाही परीक्षा के दिन छात्रों को भेजा गया आयोजन में, स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल Student Protest Bemetara: सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर पर छात्राओं से अश्लीलता का आरोप, हंगामे के बाद दिया इस्तीफा Dantewada Crime News: शराब के विवाद में नाबालिग की हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार Indian Coast Guard: अरब सागर से पकड़ी गई 3000 करोड़ की ड्रग्स, 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार Bhilai Steel Plant: लोहे की चोरी का मामला अब CBI करेगी जांच, PMO तक पहुंची थी 3 हजार टन लोहे की हेराफेरी की शिकायत Land Fraud Case: सरायपाली में जमीन सौदे के नाम पर 5 लाख रुपए की ठगी, महिला के खिलाफ केस दर्ज CG Education News: तिमाही परीक्षा के दिन छात्रों को भेजा गया आयोजन में, स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल Student Protest Bemetara: सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर पर छात्राओं से अश्लीलता का आरोप, हंगामे के बाद दिया इस्तीफा Dantewada Crime News: शराब के विवाद में नाबालिग की हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार Indian Coast Guard: अरब सागर से पकड़ी गई 3000 करोड़ की ड्रग्स, 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार Bhilai Steel Plant: लोहे की चोरी का मामला अब CBI करेगी जांच, PMO तक पहुंची थी 3 हजार टन लोहे की हेराफेरी की शिकायत Land Fraud Case: सरायपाली में जमीन सौदे के नाम पर 5 लाख रुपए की ठगी, महिला के खिलाफ केस दर्ज
W 𝕏 f
होम › रक्षा › Indian Coast Guard: अरब सागर से पकड़ी गई 3000 करो…
ICG and ATS drug seizure operation in the Arabian Sea (Image Source: social media)
ICG and ATS drug seizure operation in the Arabian Sea (Image Source: social media)
🔴 BREAKING रक्षा Featured

Indian Coast Guard: अरब सागर से पकड़ी गई 3000 करोड़ की ड्रग्स, 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार

Indian Coast Guard और गुजरात ATS ने अरब सागर में संयुक्त अभियान चलाकर 526 किलोग्राम हाई-ग्रेड ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 3,000 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध ईरानी धौ से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर पूरे तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 30 Sep 2026, 10:43 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
गुजरात
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Indian Coast Guard: भारतीय तटरक्षक बल (ICG) और गुजरात एटीएस (ATS) ने अरब सागर में एक सांझे ऑपरेशन को अंजाम देते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों की कमर तोड़ दी है। सुरक्षा एजेंसियों ने समुद्र के रास्ते भारत में भेजी जा रही लगभग 526 किलोग्राम हाई-ग्रेड ड्रग्स की एक भारी-भरकम खेप ज़ब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में इस ड्रग्स की कीमत 3,000 करोड़ रुपये से भी ज़्यादा आंकी गई है। यह पूरी कार्रवाई 25 सितंबर की रात अंजाम दी गई, जिसमें एक संदिग्ध ईरानी नाव (धौ) से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

कैसे हत्थे चढ़ी संदिग्ध नाव? 

एजेंसियों को गुप्त सूत्रों से इनपुट मिला था कि अरब सागर के रास्ते नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप भारतीय सीमा में दाखिल करने की कोशिश की जा रही है। इस सूचना के बाद ICG ने तुरंत हरकत में आते हुए समंदर और आसमान—दोनों जगह अपनी गश्त और निगरानी सख्त कर दी। निगरानी के दौरान अधिकारियों को एक संदिग्ध ईरानी धौ घूमती दिखाई दी। तटरक्षक बल के जहाजों ने घेराबंदी कर जब नाव को रोका और उसकी गहन तलाशी ली, तो उसमें से 526 किलो नशीला पदार्थ बरामद हुआ। मौके से ही नाव चला रहे पांचों पाकिस्तानी तस्करों को हिरासत में ले लिया गया।

मुंबई में संयुक्त पूछताछ जारी, खुलेंगे कई बड़े राज 

जब्त की गई ड्रग्स और पांचों आरोपियों को मुंबई लाया गया है। फिलहाल ICG और गुजरात ATS की संयुक्त टीमें आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही हैं। जांच एजेंसियों की मुख्य प्राथमिकता इस पूरे स्मगलिंग नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचना है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में इस बात का बड़ा खुलासा हो सकता है कि यह खेप भारत में किसे डिलीवर की जानी थी और सरहद पार बैठे इस रैकेट के असली आका कौन हैं।

तटीय सुरक्षा की मुस्तैदी का नतीजा 

हाल के दिनों में अरब सागर के रास्ते होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी काफी बढ़ा दी है। जानकारों की मानें तो इतनी बड़ी तादाद में ड्रग्स की बरामदगी से न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय तस्करों को तगड़ा झटका लगा है, बल्कि भारत की तटीय सुरक्षा और खुफिया तंत्र की मजबूत पकड़ भी साबित हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें