Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में
W 𝕏 f
होम खेल Indian Women Hockey Team: वर्ल्ड कप में भारत का श…
Indian women team receives award
Indian women team receives award
खेल

Indian Women Hockey Team: वर्ल्ड कप में भारत का शानदार प्रदर्शन, हॉकी इंडिया ने किया 50 लाख के इनाम का ऐलान

Indian Women Hockey Team: एफआईएच वर्ल्ड कप में पांचवें स्थान पर रहने पर हॉकी इंडिया ने 50 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। जर्मनी को 3-1 से हराकर टीम ने 52 साल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
30 Aug 2026, 10:57 AM
नई दिल्ली
Indian Women Hockey Team: एफआईएच वर्ल्ड कप में भले ही पदक नहीं जीता, लेकिन टूर्नामेंट में पांचवां स्थान हासिल कर अपना दमदार प्रदर्शन दर्ज कराया है। टीम की इस उपलब्धि पर हॉकी इंडिया ने बड़ा ऐलान करते हुए पूरी टीम के लिए 50 लाख रुपए के पुरस्कार की घोषणा की है। सलीमा टेटे की कप्तानी में उतरी भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाया। पांचवें स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में भारत ने जर्मनी जैसी मजबूत टीम को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट का अंत जीत के साथ किया। पिछले 52 वर्षों में वर्ल्ड कप में यह भारतीय महिला टीम का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है। हालांकि, टीम एक बार फिर पदक से चूक गई। महिला हॉकी टीम के लिए वर्ल्ड कप में मेडल का इंतजार अभी भी जारी है। टूर्नामेंट के इतिहास में भारत का इससे बेहतर प्रदर्शन केवल 1947 में रहा था, जब टीम चौथे स्थान पर रही थी।

महिला हॉकी टीम को इनाम
खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को मिलेगा पुरस्कार

हॉकी इंडिया ने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए पुरस्कार की जानकारी साझा की। संस्था ने बताया कि वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक पांचवां स्थान हासिल करने वाली पूरी भारतीय टीम को 50 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। यह राशि टीम की खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के बीच बांटी जाएगी। प्रत्येक खिलाड़ी को 2 लाख रुपए, जबकि सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों को 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। हॉकी इंडिया ने टीम के प्रदर्शन को भारतीय महिला हॉकी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। 52 साल बाद वर्ल्ड कप में पांचवें स्थान तक पहुंचना टीम के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। 

सिर्फ एक मैच में मिली हार

भारतीय टीम का पूरे टूर्नामेंट में प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा। टीम को केवल एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कई मजबूत टीमों के खिलाफ भारत ने कड़ी चुनौती पेश की। भारत ने चीन, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी शीर्ष टीमों के खिलाफ मुकाबले ड्रॉ खेले। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में 6-1 से जीत दर्ज की। अंतिम मुकाबले में जर्मनी को 3-1 से हराकर भारत ने पांचवें स्थान पर टूर्नामेंट खत्म किया। पदक भले ही हाथ नहीं आया, लेकिन टीम के इस प्रदर्शन ने भारतीय महिला हॉकी के लिए उम्मीद जरूर बढ़ाई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें