Tuesday, 21 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम सरगुजा संभाग सिंचाई बनी जानलेवा : खेत में करंट लगने से किसान क…
खेत में करंट से किसान की मौत
खेत में करंट से किसान की मौत
सरगुजा संभाग

सिंचाई बनी जानलेवा : खेत में करंट लगने से किसान की मौत, गांव में शोक

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में खेत में धान की सिंचाई के दौरान करंट लगने से 41 वर्षीय किसान रतन पैंकरा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोटर पंप चलाने के दौरान नंगे बिजली तार की चपेट में आने से हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
21 Jul 2026, 08:28 AM
सरगुजा

छत्तीसगढ़ से दुखद खबर सामने आई है। करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। यह हादसा बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम झरगांव में हुआ, जहां धान की सिंचाई के दौरान 41 वर्षीय किसान रतन पैंकरा बिजली के करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, खेत में सिंचाई के लिए मोटर पंप चलाया गया था। इसी दौरान कथित तौर पर अवैध बिजली हुकिंग के जरिए लगाए गए नंगे तार की चपेट में किसान आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

खेत में करंट का कहर, सिंचाई करते समय किसान की मौत।

देर रात तक घर नहीं लौटे तो शुरू हुई तलाश

बताया जा रहा है कि किसान रतन पैंकरा देर रात तक घर नहीं पहुंचे। इसके बाद चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। अगले दिन दोपहर खेत में उनका शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

सूचना मिलने के बाद बतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अवैध बिजली कनेक्शन की भी होगी जांच

वहीं बिजली विभाग ने भी पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। विभाग का कहना है कि जांच में यदि अवैध बिजली हुकिंग की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम झरगांव में धान की सिंचाई कर रहे 41 वर्षीय किसान रतन पैंकरा की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, किसान खेत में मोटर पंप चलाकर सिंचाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान वह बिजली के नंगे तार के संपर्क में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजा

परिजनों के मुताबिक, रतन पैंकरा रोज की तरह खेत गए थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। अगले दिन दोपहर खेत में उनका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में खेत में मोटर पंप चलाने के लिए कथित अवैध बिजली हुकिंग की बात सामने आई है। बिजली विभाग ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें