Sunday, 13 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Satna Viral Video Case: छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो कॉल पर माफी मंगवाई, 38 दिन बाद केस दर्ज liquor smuggling: मोहारा में अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा, 497 पौवा शराब समेत पैकिंग सामग्री जब्त Durg Fraud Case: एग्रोकेम कंपनी पर 65.68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR CGPSC 2003 Scam: 21 साल पुराने मामले में EOW की बड़ी तैयारी, 15 बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज Sagar Poisonous Liquor Case: एनकाउंटर के बाद जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी शिवांजय गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल Swine Flu का प्रकोप तेज, भोपाल में बुजुर्ग की मौत के साथ आंकड़ा 3 पर पहुंचा Satna Viral Video Case: छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो कॉल पर माफी मंगवाई, 38 दिन बाद केस दर्ज liquor smuggling: मोहारा में अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा, 497 पौवा शराब समेत पैकिंग सामग्री जब्त Durg Fraud Case: एग्रोकेम कंपनी पर 65.68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR CGPSC 2003 Scam: 21 साल पुराने मामले में EOW की बड़ी तैयारी, 15 बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज Sagar Poisonous Liquor Case: एनकाउंटर के बाद जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी शिवांजय गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल Swine Flu का प्रकोप तेज, भोपाल में बुजुर्ग की मौत के साथ आंकड़ा 3 पर पहुंचा
W 𝕏 f
होम शिक्षा ISRO IPRC Recruitment 2026: 22 पदों पर भर्ती, टेक…
ISRO IPRC Recruitment 2026 vacancy details(Image Source:AI Photo)
ISRO IPRC Recruitment 2026 vacancy details(Image Source:AI Photo)
शिक्षा

ISRO IPRC Recruitment 2026: 22 पदों पर भर्ती, टेक्नीशियन, कुक और फायरमैन समेत कई पदों के लिए मौका

ISRO IPRC Recruitment 2026: इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC), महेंद्रगिरी में 22 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन बी, कुक ए और फायरमैन ए जैसे पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और फायरमैन पद के लिए फिजिकल व मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
13 Sep 2026, 12:37 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
ISRO IPRC Recruitment 2026: नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इसरो के इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के तहत टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन, कुक और फायरमैन सहित कुल 22 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 22 पदों के लिए 15 सितंबर 2026 से आवेदन कर सकते है, 5 अक्टूबर 2026 आवेदन की अंतिम तारीख है
यह भर्ती इसरो के IPRC महेंद्रगिरी (तमिलनाडु) केंद्र के लिए निकाली गई है। IPRC इसरो के महत्वपूर्ण केंद्रों में शामिल है, जहां रॉकेट और अंतरिक्ष अभियानों के लिए प्रोपल्शन सिस्टम, इंजन और उससे जुड़ी तकनीकों पर काम किया जाता है।

इन पदों पर होगी भर्ती 

  • टेक्निकल असिस्टेंट (ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग) – 1 पद 
  • टेक्निकल असिस्टेंट (मैकेनिकल) – 3 पद 
  • टेक्निकल असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) – 1 पद 
  • टेक्नीशियन बी (टर्नर) – 2 पद 
  • टेक्नीशियन बी (फिटर) – 4 पद 
  • टेक्नीशियन बी (वेल्डर) – 2 पद 
  • टेक्नीशियन बी (मैकेनिस्ट) – 3 पद 
  • टेक्नीशियन बी (रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग) – 1 पद 
  • टेक्नीशियन बी (इलेक्ट्रीशियन) – 1 पद 
  • कुक ए – 1 पद 
  • फायरमैन ए – 3 पद 
कुल मिलाकर इस भर्ती अभियान के जरिए 22 पदों को भरा जाएगा। 

शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए? 

पद के अनुसार उम्मीदवारों की योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। 

टेक्निकल असिस्टेंट पदों के लिए: 

उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में फर्स्ट क्लास डिप्लोमा होना चाहिए। 

टेक्नीशियन बी पदों के लिए: 

10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट जरूरी है। 

कुक ए पद के लिए: 

10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ किसी प्रतिष्ठित होटल या कैंटीन में 5 साल का कार्य अनुभव होना आवश्यक है। 

फायरमैन ए पद

10वीं पास के लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार को निर्धारित शारीरिक दक्षता मानकों को पूरा करना होगा। 

Age Limit 

इस भर्ती के लिए आयु सीमा पद के अनुसार तय की गई है। 
  • पोस्ट कोड 60 से 68 और 70: 18 वर्ष से 35 वर्ष तक 
  • पोस्ट कोड 71 (फायरमैन ए): 18 वर्ष से 25 वर्ष तक 
उम्मीदवारों की उम्र की गणना 5 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। 

इसरो भर्ती में कितनी मिलेगी सैलरी? 

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस समेत अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। 

वेतन विवरण— 

  • टेक्निकल असिस्टेंट: पे लेवल-7, ₹44,900 से ₹1,42,400 रुपए प्रति माह तक 
  • टेक्नीशियन बी: पे लेवल-3, ₹21,700 से ₹69,100 रुपए प्रति माह तक 
  • कुक ए: पे लेवल-2, ₹19,900 से ₹63,200 रुपए प्रति माह तक 
  • फायरमैन ए: पे लेवल-2, ₹19,900 से ₹63,200 रुपए प्रति माह तक 
  • उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। 
  • टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन बी और कुक ए: 
  • लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट होगा। 

फायरमैन ए पद:

 लिखित परीक्षा के साथ फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल परीक्षा भी होगी। 
अंतिम चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन OMR मोड में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान परीक्षा केंद्र का विकल्प देना होगा। 
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ISRO IPRC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 
  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 15 सितंबर 2026 
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 5 अक्टूबर 2026 
आवेदन से पहले उम्मीदवारों को नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा। सीवी, ईमेल, बायोडाटा या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें