Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: बैंक से पैसे निकालते ही वारदात, सूरजपुर में व्यक्ति से 2 लाख रुपये छीनकर फरार हुए आरोपी Janjgir-Champa News: तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए 6 लोग, तीन की मौत Job Fraud Case: सरगुजा में नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार Garhwa News: पनघटवा डैम में नहाने गए चार युवक डूबे, एक की तलाश जारी Bhopal Fake Passport Case: दलाल नसीम का नया कबूलनामा, ग्वालियर-बैतूल तक फैले तार CG Crime News: व्यापारिक कंपनी में निवेश के नाम पर शिक्षिका से 55 लाख की ठगी, स्काउट-गाइड अधिकारी समेत 5 पर FIR CG Crime News: बैंक से पैसे निकालते ही वारदात, सूरजपुर में व्यक्ति से 2 लाख रुपये छीनकर फरार हुए आरोपी Janjgir-Champa News: तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए 6 लोग, तीन की मौत Job Fraud Case: सरगुजा में नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार Garhwa News: पनघटवा डैम में नहाने गए चार युवक डूबे, एक की तलाश जारी Bhopal Fake Passport Case: दलाल नसीम का नया कबूलनामा, ग्वालियर-बैतूल तक फैले तार CG Crime News: व्यापारिक कंपनी में निवेश के नाम पर शिक्षिका से 55 लाख की ठगी, स्काउट-गाइड अधिकारी समेत 5 पर FIR
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) Job Fraud Case: सरगुजा में नौकरी लगाने के नाम पर …
Lakhanpur job fraud accused arrested(Image Source: Keertiman Media)
Lakhanpur job fraud accused arrested(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING अंबिकापुर (सरगुजा)

Job Fraud Case: सरगुजा में नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

Job Fraud Case: सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर 5.50 लाख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर रुपये लेने का आरोप है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

प्रकाशित: 20 Sep 2026, 12:21 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
सरगुजा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Job Fraud Case: सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लेने और ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुल 5 लाख 50 हजार रुपए लेने का आरोप है। इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार, लखनपुर थाना क्षेत्र के कोसंगा निवासी उषा दास ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2024 में चेतन दास पड़वार और उसके साथी ने नौकरी लगाने का भरोसा दिलाकर उससे 3 लाख 50 हजार रुपए लिए थे। वहीं, सुपरवाइजर पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर उसकी परिचित रूकमणी सिदार से 2 लाख रुपए लिए गए थे।
शिकायत में बताया गया कि रकम लेने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित पक्ष ने आरोपियों से पैसे वापस मांगे। आरोप है कि रुपए लौटाने के बजाय आरोपी टालमटोल करने लगे और विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट की धमकी दी गई।

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को पकड़ा

मामले की शिकायत मिलने के बाद लखनपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 95/25 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 318(3) और 3(5) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए लेने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चेतन सिंह पड़वार (38 वर्ष), पिता परशुराम दास, निवासी सोनतरई, थाना लखनपुर के रूप में हुई है।

दूसरा आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

पुलिस के मुताबिक, जांच में आरोपी की संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं, इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें