Monday, 14 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Eklavya Sports Complex Jawanga: प्रतिभाओं को नहीं मिल रही पर्याप्त सुविधाएं, खिलाड़ियों ने मांगा समाधान Cyber Fraud Case: 4 लोगों के खातों से उड़ाए ₹4.25 लाख, लिंक और मोबाइल गुम होने से लगी चपत Raipur News: मनचले का विरोध करने पर युवती को पेट्रोल छिड़ककर फूंका, हालत बेहद नाजुक Chhattisgarh Ganja Smuggling: ओडिशा से यूपी जा रहा 20 लाख का गांजा छत्तीसगढ़ में जब्त Umar Khalid: एनएलएसआइयू में उमर खालिद पर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन Azad Chowk Viral Video: पेट्रोलिंग गाड़ी से चोरी का सच, वायरल वीडियो का थाना प्रभारी ने किया खंडन, जानिए पूरा मामला Eklavya Sports Complex Jawanga: प्रतिभाओं को नहीं मिल रही पर्याप्त सुविधाएं, खिलाड़ियों ने मांगा समाधान Cyber Fraud Case: 4 लोगों के खातों से उड़ाए ₹4.25 लाख, लिंक और मोबाइल गुम होने से लगी चपत Raipur News: मनचले का विरोध करने पर युवती को पेट्रोल छिड़ककर फूंका, हालत बेहद नाजुक Chhattisgarh Ganja Smuggling: ओडिशा से यूपी जा रहा 20 लाख का गांजा छत्तीसगढ़ में जब्त Umar Khalid: एनएलएसआइयू में उमर खालिद पर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन Azad Chowk Viral Video: पेट्रोलिंग गाड़ी से चोरी का सच, वायरल वीडियो का थाना प्रभारी ने किया खंडन, जानिए पूरा मामला
W 𝕏 f
होम खेल Junior Asia Cup: भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से …
Indias Junior Hockey Teams Title Victory(Image Source: Social Media)
Indias Junior Hockey Teams Title Victory(Image Source: Social Media)
खेल Featured

Junior Asia Cup: भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर जीता जूनियर एशिया कप 2026, वर्ल्ड कप में बनाई जगह

Junior Asia Cup: दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया। टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाते हुए एफआईएच जूनियर वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। शानदार प्रदर्शन के बाद हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए इनाम की घोषणा भी की है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
14 Sep 2026, 11:31 AM
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Junior Asia Cup: शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से मात देकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने अगले साल होने वाले एफआईएच जूनियर विश्व कप के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत की जूनियर टीम ने पिछले संस्करण में भी खिताब जीता था और इस बार अपने चैंपियन प्रदर्शन को दोहराते हुए ट्रॉफी का सफलतापूर्वक बचाव किया।

खिलाड़ियों को मिलेगा इनाम

भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए इनाम की घोषणा की है। टीम के हर खिलाड़ी को 3 लाख रुपए और सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 1.5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। हॉकी इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि जूनियर एशिया कप में लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को उसके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस जीत के साथ भारत की एफआईएच जूनियर वर्ल्ड कप में भागीदारी भी सुनिश्चित हो गई है।

महिला टीम ने भी रचा इतिहास

जूनियर पुरुष टीम के साथ भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने भी शानदार उपलब्धि हासिल की। चीन के मोकी में खेले गए मुकाबले में महिला टीम ने फाइनल में चीन को हराकर खिताब जीता। भारतीय जूनियर महिला टीम ने लगातार तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। पुरुष और महिला दोनों टीमों ने अब अगले साल होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

फाइनल में भारत का दबदबा

दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। कप्तान अनमोल इक्का और अजीत यादव ने पहले क्वार्टर में गोल कर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में प्रभदीप सिंह ने गोल करते हुए स्कोर को और मजबूत कर दिया। मैच के 50वें मिनट में आशू मौर्य ने चौथा गोल दागकर भारत की जीत लगभग तय कर दी। दक्षिण कोरिया की ओर से कप्तान ली मिन्ह्योक ने 54वें मिनट में एकमात्र गोल किया, लेकिन भारतीय टीम की मजबूत बढ़त को कम नहीं कर सके। अंत में भारत ने 4-1 की शानदार जीत के साथ खिताब अपने नाम कर लिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें