Monday, 12 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Balodabazar News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शरीर पर मिले चोट के निशान BSP Iron Theft: कबाड़ी गोदाम में पुलिस का छापा, ट्रेलर में मिलीं रेल पटरियां और लोहे का स्क्रैप Viral Video: रेप का आरोपी अस्पताल में खा रहा गुटखा और चला रहा फोन, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी आराम की मुद्रा में Delhi Protest: आज INDIA गठबंधन का मार्च, 6 मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी Dowry harassment: डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई FIR, लग्जरी कार और 2 करोड़ की थी मांग Delhi Police: सीजेपी के आरोपों पर पुलिस का पलटवार, दादी के निधन की दी गई थी सूचना, जारी किया वीडियो Balodabazar News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शरीर पर मिले चोट के निशान BSP Iron Theft: कबाड़ी गोदाम में पुलिस का छापा, ट्रेलर में मिलीं रेल पटरियां और लोहे का स्क्रैप Viral Video: रेप का आरोपी अस्पताल में खा रहा गुटखा और चला रहा फोन, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी आराम की मुद्रा में Delhi Protest: आज INDIA गठबंधन का मार्च, 6 मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी Dowry harassment: डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई FIR, लग्जरी कार और 2 करोड़ की थी मांग Delhi Police: सीजेपी के आरोपों पर पुलिस का पलटवार, दादी के निधन की दी गई थी सूचना, जारी किया वीडियो
W 𝕏 f
होम › खेल › Kanizsa Open 2026: भारतीय शतरंज का बढ़ा गौरव, प्र…
Pranesh M wins Kanizsa Open
Pranesh M wins Kanizsa Open
खेल

Kanizsa Open 2026: भारतीय शतरंज का बढ़ा गौरव, प्रणेश एम ने जीता अंतरराष्ट्रीय खिताब

Kanizsa Open 2026: भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने सात अंक हासिल कर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर कानिज्सा ओपन 2026 का खिताब जीता। प्रतियोगिता के शीर्ष 23 खिलाड़ियों में छह भारतीय शामिल रहे।

य
प्रकाशित: 24 Aug 2026, 03:50 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 07:53 AM
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Kanizsa Open 2026: भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कानिज्सा ओपन 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को खेले गए प्रतियोगिता के नौवें और अंतिम राउंड में उन्होंने जर्मनी के वादिम पेट्रोव्स्की को सफेद मोहरों से मात दी। इस जीत के साथ प्रणेश के सात अंक हो गए और बेहतर टाईब्रेक के आधार पर वह विजेता बने। तमिलनाडु के कराईकुडी निवासी प्रणेश ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी मजबूत रणनीति और धैर्य का परिचय दिया। उनकी मौजूदा रेटिंग 2673 है। अगस्त 2026 की ताजा FIDE रैंकिंग में वह दुनिया के 44वें स्थान पर हैं।

चार खिलाड़ियों के बराबर अंक, टाईब्रेक से हुआ फैसला

नौ राउंड की समाप्ति के बाद प्रणेश के अलावा इजराइल के ओर ब्रोंस्टीन, यूक्रेन के आंद्रेई वोलोकिटिन और भारत के कार्तिक वेंकटरमन ने भी सात-सात अंक हासिल किए। चार खिलाड़ियों के समान अंक होने के कारण विजेता का फैसला टाईब्रेक से किया गया, जिसमें प्रणेश सबसे आगे रहे। कार्तिक वेंकटरमन के पास खिताब पर अकेले कब्जा करने का अवसर था, लेकिन अंतिम राउंड में आंद्रेई वोलोकिटिन ने उन्हें ड्रॉ पर रोक दिया। दूसरी ओर, ओर ब्रोंस्टीन ने अपने हमवतन इंटरनेशनल मास्टर बेनी आइजेनबर्ग को हराकर सात अंकों के साथ शीर्ष समूह में जगह बनाई।

शीर्ष 23 में छह भारतीय खिलाड़ियों ने बनाई जगह

कानिज्सा ओपन 2026 के ग्रुप ए में कुल 226 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रतियोगिता में प्रभावशाली रहा। नीलाश साहा 6.5 अंक लेकर 10वें स्थान पर रहे। वह कई खिलाड़ियों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थे। नीतीश बेलुरकर ने छह अंक हासिल कर 20वां स्थान प्राप्त किया। अजय संतोष पार्वथारेड्डी 21वें और सोहम भट्टाचार्य 23वें स्थान पर रहे। इन दोनों खिलाड़ियों ने भी छह-छह अंक अर्जित किए। इस तरह प्रतियोगिता के शीर्ष 23 खिलाड़ियों में छह भारतीयों ने जगह बनाकर देश की मजबूत शतरंज प्रतिभा का परिचय दिया।

और भी पढ़ें:-प्रज्ञानंद की बड़ी जीत, सेंट लुइस में खिताब पर जमाया कब्जा

भारतीय दूतावास ने प्रणेश को दी बधाई

हंगरी स्थित भारतीय दूतावास ने प्रणेश की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। दूतावास ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने प्रतिष्ठित कानिज्सा ओपन 2026 में शानदार जीत दर्ज कर देश का गौरव बढ़ाया है। दूतावास ने कहा कि रोमांचक नौवें राउंड के बाद प्रणेश ने मध्य यूरोप के सबसे प्रतिस्पर्धी ओपन शतरंज टूर्नामेंटों में शामिल इस प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। साथ ही उनके आगामी शतरंज सफर के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें