Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Robbery Case: अकेली बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, मारपीट कर सोना-चांदी लेकर फरार Raipur Murder Case: 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद Korba Road Accident: 24 घंटे के भीतर तीन भीषण दुर्घटनाएं, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Robbery Case: अकेली बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, मारपीट कर सोना-चांदी लेकर फरार Raipur Murder Case: 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद Korba Road Accident: 24 घंटे के भीतर तीन भीषण दुर्घटनाएं, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › कार्रवाई : LPG चोरी कांड में मास्टरमाइंड समेत दो …
LPG चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार
LPG चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद

कार्रवाई : LPG चोरी कांड में मास्टरमाइंड समेत दो आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क का पर्दाफाश

महासमुंद में करीब 1.5 करोड़ रुपये के एलपीजी गैस चोरी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। लंबे समय से फरार ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स के मालिक संतोष सिंह ठाकुर और उनके बेटे सार्थक सिंह ठाकुर को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि खाद्य अधिकारी अजय यादव इस पूरे गैस हेराफेरी नेटवर्क का मास्टरमाइंड था, जिसने फर्जी तौल पंचनामा और दस्तावेजों के जरिए बड़े पैमाने पर गड़बड़ी कराई।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 29 May 2026, 12:46 PM · अपडेट: 03 Nov 2026, 07:52 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

महासमुंद जिले में करीब 1.5 करोड़ रुपये की एलपीजी गैस चोरी के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा खुलासा किया है। लंबे समय से फरार चल रहे ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स के मालिक संतोष सिंह ठाकुर और उनके बेटे सार्थक सिंह ठाकुर को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर महासमुंद लाकर पूछताछ जारी है।

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि खाद्य अधिकारी अजय यादव इस पूरे गैस चोरी नेटवर्क का मास्टरमाइंड था। आरोप है कि कैप्सूल ट्रकों के सुपुर्दनामा, फर्जी तौल पंचनामा और दस्तावेजों में हेरफेर जैसे सभी काम उसके संरक्षण में किए गए। सूत्रों के अनुसार, खाद्य विभाग कार्यालय में ही फर्जी पंचनामों पर हस्ताक्षर कराए जाते थे और गैस स्टॉक को जल्द खाली दिखाकर अवैध तरीके से बिक्री की जाती थी।

फरार आरोपी बदलते रहे 11 शहर

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के अनुसार, जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य, दस्तावेज और गवाहों के बयान में अजय यादव की भूमिका संदिग्ध पाई गई। मुख्य आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तारी से बचने के लिए रायपुर, पुणे, मुंबई और कोल्हापुर सहित कई शहरों में लगातार ठिकाने बदलते रहे। पुलिस ने 11 शहरों में टावर डंप, CDR एनालिसिस, टोल डेटा और सोशल मीडिया ट्रैकिंग के जरिए उनकी लोकेशन ट्रेस की। आखिरकार पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी कोल्हापुर के एक होटल में छिपे हुए हैं। इसके बाद महासमुंद पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर महासमुंद लाया गया, जहां उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।

87 टन गैस की हेराफेरी

जांच में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क में करीब 87 टन एलपीजी गैस की हेराफेरी की गई। आरोप है कि आपदा जैसे हालात का फायदा उठाकर गैस को बिना जीएसटी के अलग-अलग एजेंसियों और संस्थानों को बेचा गया। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि अप्रैल महीने में जहां 40 टन गैस की खरीद दर्ज की गई थी, वहीं बिक्री 135 टन तक दिखाई गई, जिससे बड़े पैमाने पर गड़बड़ी उजागर हुई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें