Friday, 17 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
खुलासा : सिलबट्टे से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस डॉग ने खोला हत्या का राज बाल सुधार गृह हत्याकांड : प्रयागराज तक पहुंची पुलिस, आरोपी दिनेश राठिया गिरफ्तार रायपुर में बड़ा हादसा : तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़कर 15 फीट नीचे गिरा, चालक-हेल्पर दोनों घायल गांव में पसरा मातम : आवारा कुत्तों के हमले में 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत एक्शन : अंबिकापुर में कारोबारी आत्महत्या केस सुलझा, धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार खुलासा : RRB परीक्षा में नकल की चाल नाकाम, अंडरगारमेंट में मोबाइल छिपाने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार खुलासा : सिलबट्टे से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस डॉग ने खोला हत्या का राज बाल सुधार गृह हत्याकांड : प्रयागराज तक पहुंची पुलिस, आरोपी दिनेश राठिया गिरफ्तार रायपुर में बड़ा हादसा : तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़कर 15 फीट नीचे गिरा, चालक-हेल्पर दोनों घायल गांव में पसरा मातम : आवारा कुत्तों के हमले में 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत एक्शन : अंबिकापुर में कारोबारी आत्महत्या केस सुलझा, धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार खुलासा : RRB परीक्षा में नकल की चाल नाकाम, अंडरगारमेंट में मोबाइल छिपाने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम रायगढ़ खुलासा : सिलबट्टे से वार कर युवक को उतारा मौत के …
रायगढ़ हत्या केस में आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ हत्या केस में आरोपी गिरफ्तार
🔴 BREAKING रायगढ़

खुलासा : सिलबट्टे से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस डॉग ने खोला हत्या का राज

रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक रामनाथ चौहान की सिलबट्टे से कुचलकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस डॉग ‘रूबी’ की मदद से आरोपी दोस्त भुवनेश्वर यादव तक पहुंचा गया, जिसने शराब पीने के दौरान विवाद के बाद हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
17 Jul 2026, 11:56 AM
रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम भकुर्रा आवासपारा में 23 वर्षीय रामनाथ उर्फ सोनू चौहान की सिलबट्टे से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा पुलिस डॉग ‘रूबी’ की मदद से हुआ।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम भकुर्रा आवासपारा निवासी गोरखनाथ चौहान (65) ने रविवार रात लैलूंगा थाने पहुंचकर सूचना दी कि उनका बेटा रामनाथ चौहान का शव घर की परछी में पड़ा हुआ है। शव के सिर और गर्दन पर सिलबट्टा रखा हुआ था, जिससे हत्या की आशंका जताई गई। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि रामनाथ शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में अक्सर विवाद करता था। इसी वजह से वह घर में अकेले रहता था।

डॉग स्क्वाड की मदद से मिला हत्या का सुराग

घटना के समय उसकी मां भी करीब एक सप्ताह पहले अपनी बेटी के घर ग्राम जमुना गई हुई थी। सूचना मिलने के बाद लैलूंगा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान घटनास्थल से एक गमछा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर आगे की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वाड को जांच में शामिल किया। डॉग मास्टर वीरेंद्र अनंत के साथ पुलिस डॉग ‘रूबी’ ने घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर जांच शुरू की। रूबी ने कई संदिग्धों के बीच मृतक के दोस्त भुवनेश्वर यादव की ओर संकेत किया। 

इससे जुड़ी खबरें... https://keertiman.com/hi/article/body-found-house-youth-brutally-murdered-stabbed-death-raigad

पूछताछ में आरोपी ने कबूली हत्या की बात 

पुलिस ने संदेह के आधार पर भुवनेश्वर यादव (26) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी ने रामनाथ की हत्या करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन वह और रामनाथ साथ बैठकर खाना खा रहे थे और शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर उसने घर में रखे भारी सिलबट्टे से रामनाथ के सिर और गर्दन पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। 

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

हत्या की वारदात कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी भुवनेश्वर यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि गंभीर अपराधों में पुलिस वैज्ञानिक तरीके और साक्ष्य के आधार पर जांच कर आरोपियों तक पहुंच रही है। उन्होंने लैलूंगा पुलिस और डॉग स्क्वाड की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस मामले में टीम ने बेहतर काम करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें