Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में
W 𝕏 f
होम दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर) खुली पोल : 54 लाख की लागत, पहली बारिश में नुकसान,…
बारिश से क्षतिग्रस्त हुई निर्माणाधीन सिंचाई नहर
बारिश से क्षतिग्रस्त हुई निर्माणाधीन सिंचाई नहर
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)

खुली पोल : 54 लाख की लागत, पहली बारिश में नुकसान, दंतेवाड़ा की नहर निर्माण पर उठे सवाल

दंतेवाड़ा के बालुद में 54 लाख रुपए की लागत से बन रही सीमेंट कंक्रीट सिंचाई नहर मानसून की पहली बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कम सीमेंट और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। जल संसाधन विभाग ने कहा है कि निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है और नुकसान वाले हिस्से की मरम्मत कराई जाएगी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
15 Jul 2026, 11:17 AM
दंतेवाड़ा

ग्राम पंचायत बालुद में घटिया निर्माण का मामला सामने आया है। यहां 54 लाख रुपए की लागत से बन रही सीमेंट कंक्रीट सिंचाई नहर मानसून की पहली बारिश में कई जगह से टूट गई। नहर क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों और किसानों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जल संसाधन विभाग और ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

जमीन की सिंचाई के लिए बनाई जा रही थी नहर

यह नहर बालुद के केवरामुंडापारा में उद्वहन सिंचाई योजना के नवीनीकरण के तहत बनाई जा रही है। योजना के जरिए करीब 82 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई और लगभग 150 किसानों को लाभ मिलने का दावा किया गया था। हाल ही में यहां करीब 200 मीटर लंबी सीमेंट कंक्रीट नहर का निर्माण कराया गया था।

बारिश में धंसा हिस्सा, कई जगह आई दरारें

लगातार बारिश के बाद नहर का एक हिस्सा धंस गया, जबकि कई स्थानों पर दरारें भी दिखाई देने लगीं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के दौरान ही गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे, लेकिन उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया।

कम सीमेंट और वाइब्रेटर नहीं लगाने का आरोप

किसानों ने आरोप लगाया कि कंक्रीट डालते समय वाइब्रेटर मशीन का इस्तेमाल नहीं किया गया, जिससे निर्माण मजबूत नहीं हो पाया। ग्रामीणों का दावा है कि कई जगह निर्धारित मोटाई से कम कंक्रीट डाली गई और सीमेंट की मात्रा भी कम रखी गई। उनका कहना है कि कुछ हिस्सों में कंक्रीट इतनी कमजोर है कि पशुओं के चलने से भी उखड़ रही है।

निर्माण पूरा नहीं, भुगतान भी लंबित

मामले में जल संसाधन विभाग के ईई आरके बेग ने बताया कि नहर का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है और ठेकेदार को अंतिम भुगतान भी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण मिट्टी धंसने से नहर का एक हिस्सा प्रभावित हुआ है।

क्षतिग्रस्त हिस्से में बनेगा सीढ़ीनुमा स्ट्रक्चर

ईई ने बताया कि जिस स्थान पर नुकसान हुआ है, वहां सीढ़ीनुमा पक्का स्ट्रक्चर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इससे बारिश और बाढ़ के पानी की निकासी बेहतर तरीके से हो सकेगी और भविष्य में नुकसान की संभावना कम होगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें