Saturday, 22 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
आरक्षण नीति में बदलाव की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन, राजघाट पर पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जमीन के नाम पर 12 लाख की ठगी : 19 एकड़ का झांसा देकर बेची किसी और को संपत्ति, 2 के खिलाफ मामला दर्ज सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, महासमुंद के दो युवकों पर एफआईआर दर्ज खरगोन में भड़का नर्सिंग और GNM छात्रों का गुस्सा, सांसद सेवा केंद्र का किया घेराव रायपुर में बेटी से मिलने आई मां और भाई की करंट लगने से मौत, बालकनी में कपड़े उतारते समय फैला करंट क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर कोचिंग संचालक से 1.55 करोड़ की ठगी, एक ही परिवार के 5 लोगों पर FIR दर्ज आरक्षण नीति में बदलाव की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन, राजघाट पर पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जमीन के नाम पर 12 लाख की ठगी : 19 एकड़ का झांसा देकर बेची किसी और को संपत्ति, 2 के खिलाफ मामला दर्ज सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, महासमुंद के दो युवकों पर एफआईआर दर्ज खरगोन में भड़का नर्सिंग और GNM छात्रों का गुस्सा, सांसद सेवा केंद्र का किया घेराव रायपुर में बेटी से मिलने आई मां और भाई की करंट लगने से मौत, बालकनी में कपड़े उतारते समय फैला करंट क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर कोचिंग संचालक से 1.55 करोड़ की ठगी, एक ही परिवार के 5 लोगों पर FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: विरासत संरक्षण में…
विरासत संरक्षण में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और स्थानीय सहभागिता पर विशेषज्ञों ने रखे विचार
विरासत संरक्षण में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और स्थानीय सहभागिता पर विशेषज्ञों ने रखे विचार
राज्य सरकार

राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: विरासत संरक्षण में नैतिकता और समुदाय की भागीदारी जरूरी

राष्ट्रीय संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने विरासत संरक्षण के लिए शोध, ज्ञान और व्यवहारिक प्रयासों के बीच समन्वय पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि संरक्षण को प्रभावी और स्थायी बनाने के लिए शासन, अकादमिक संस्थानों और स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

कीर्तिमान रिपोर्ट धनेश्वरी साहू
22 Aug 2026, 10:29 AM
रायपुर
संस्कृति विभाग, पुरातत्त्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय के तत्वावधान में “विरासत का प्रवाह: नैतिकता, संरक्षण और समुदाय” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए विषय-विशेषज्ञों, विद्वानों, शोधकर्ताओं एवं प्रतिभागियों ने विरासत संरक्षण के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान विरासत संरक्षण में नैतिकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, प्रामाणिकता तथा स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर विशेष रूप से चर्चा हुई।
कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन एवं परिचय पुरातत्त्ववेत्ता प्रभात कुमार सिंह ने दिया। उन्होंने संगोष्ठी की विषय-वस्तु पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विरासत केवल अतीत की स्मृतियों और पुरावशेषों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज की सामूहिक पहचान, ज्ञान और सांस्कृतिक निरंतरता का आधार है। विरासत के संरक्षण में स्थानीय समुदायों की सहभागिता तथा भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संरक्षण की प्रक्रिया में विरासत के मूल स्वरूप, ऐतिहासिक संदर्भ और सामाजिक महत्व को समझना आवश्यक है।

विरासत संरक्षण में शोध और समुदाय की भागीदारी जरूरी

मुख्य अतिथि प्रो. ऋचा कम्बोज, नई दिल्ली ने अपने उद्बोधन में विरासत संरक्षण के व्यापक आयामों पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने विरासत संरक्षण के लिए शोध, ज्ञान और व्यवहारिक प्रयासों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि ओजस हिरानी, गुजरात एवं टोप लाल शर्मा, छत्तीसगढ़ ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि विरासत संरक्षण को प्रभावी और स्थायी बनाने के लिए अकादमिक संस्थाओं, शासन तथा स्थानीय समुदायों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

इतिहास लेखन में तथ्य, तर्क और नैतिकता जरूरी : शशांक शर्मा

साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने भारतीय इतिहास के विभिन्न प्रसंगों की चर्चा करते हुए इतिहास और विरासत से जुड़े विषयों को तथ्यपरक एवं प्रमाणिक दृष्टिकोण से समझने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इतिहास से संबंधित विषयों में भ्रामक या तथ्यहीन कथनों और गढ़े गए आख्यानों के दुष्परिणाम व्यापक हो सकते हैं। इसलिए इतिहास के अध्ययन, लेखन और प्रस्तुतीकरण में तर्क, तथ्य और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतिहास केवल घटनाओं का संकलन नहीं है, बल्कि यह समाज की स्मृति और उसकी पहचान को निर्मित करने वाला महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे में इतिहास लेखन में शुचिता, निष्पक्षता और नैतिकता का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि विरासत और इतिहास को आने वाली पीढ़ियों तक सही संदर्भ और प्रमाणिकता के साथ पहुंचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

विरासत संरक्षण वर्तमान और भावी पीढ़ियों की जिम्मेदारी: कन्नौजे

कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालक, संस्कृति एवं पुरातत्त्व डॉ. संजय कन्नौजे ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने विरासत संरक्षण को वर्तमान और भावी पीढ़ियों के प्रति सामूहिक दायित्व बताते हुए कहा कि संरक्षण की प्रक्रिया में नैतिकता, प्रामाणिकता, वैज्ञानिक पद्धति और स्थानीय समुदायों की भागीदारी को समान महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समुदायों की सक्रिय सहभागिता से विरासत संरक्षण के प्रयास अधिक प्रभावी, संवेदनशील और स्थायी बनाए जा सकते हैं।

शुभारंभ सत्र में अतिथि वक्ताओं का सम्मान किया गया

यह राष्ट्रीय संगोष्ठी विरासत संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं एवं प्रतिभागियों के लिए अनुभवों और विचारों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच है। संगोष्ठी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से विरासत संरक्षण के विभिन्न पक्षों पर विशेषज्ञों के अनुभव साझा किए जा रहे हैं तथा प्रतिभागियों को संरक्षण की आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धतियों से परिचित कराया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से विरासत संरक्षण को केवल शासकीय दायित्व न मानकर समाज और समुदाय की साझा जिम्मेदारी के रूप में विकसित करने की दिशा में सार्थक विमर्श को आगे बढ़ाया जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें