Xiaomi अपनी लोकप्रिय Redmi K सीरीज का विस्तार करते हुए जल्द ही Redmi K90 Ultra लॉन्च कर सकते है। हालिया लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन खास तौर पर गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। सबसे बड़ी चर्चा इसकी संभावित 8,000mAh या उससे अधिक क्षमता वाली बैटरी को लेकर है, जो लंबे समय तक गेमिंग और मल्टीमीडिया उपयोग का अनुभव दे सकती है।
हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन की लॉन्च डेट और आधिकारिक स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टेक जगत में इसे लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। माना जा रहा है कि Redmi K90 Ultra को पिछले साल लॉन्च हुए Redmi K80 Ultra के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जाएगा।
फीचर्स
नए डिवाइस में अधिक शक्तिशाली प्रोसेसर, बेहतर कूलिंग सिस्टम और हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। Redmi K80 Ultra में MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.83 इंच की डिस्प्ले दी गई थी। ऐसे में K90 Ultra से प्रदर्शन और बैटरी के मामले में और भी बड़े अपग्रेड की उम्मीद की जा रही है।
यदि लीक सही साबित होते हैं, तो Redmi K90 Ultra 2026 के सबसे दमदार गेमिंग स्मार्टफोनों में से एक बन सकता है। अब सभी की नजर Xiaomi की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई है।
समभवित कीमत
Redmi K90 Ultra की शुरुआती कीमत चीन में करीब 3,000 युआन रखी जा सकती है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 41,000 रुपये के बराबर है। माना जा रहा है कि यह फोन प्रीमियम गेमिंग सेगमेंट को टारगेट करेगा और अपने दमदार फीचर्स के कारण बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा पैदा कर सकता है।भारत में लॉन्च होने पर टैक्स और अन्य शुल्कों को जोड़कर इसकी कीमत 45 हजार रुपये के आसपास पहुंच सकती है। फिलहाल कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद फोन की वास्तविक कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।