Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम सरगुजा संभाग लो-वोल्टेज से राहत : नया ट्रांसफार्मर लगने से जशप…
नया ट्रांसफार्मर  लगने से मिली राहत
नया ट्रांसफार्मर लगने से मिली राहत
सरगुजा संभाग

लो-वोल्टेज से राहत : नया ट्रांसफार्मर लगने से जशपुर में बिजली और पेयजल की संकट दूर  

पत्थलगांव के प्रेमनगर मोहल्ले में पिछले कई दिनों से बनी लो-वोल्टेज की समस्या आखिरकार दूर हो गई है। लगातार कम वोल्टेज मिलने से क्षेत्र के लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था। बिजली से चलने वाले घरेलू उपकरण ठीक से काम नहीं कर रहे थे और पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई थी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Jul 2026, 01:09 PM · अपडेट: 10 Jul 2026, 05:32 AM
जशपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
पत्थलगांव के प्रेमनगर मोहल्ले में पिछले कई दिनों से बनी लो-वोल्टेज की समस्या आखिरकार दूर हो गई है। लगातार कम वोल्टेज मिलने से क्षेत्र के लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था। बिजली से चलने वाले घरेलू उपकरण ठीक से काम नहीं कर रहे थे और पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई थी। रहवासियों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में दर्ज कराई, जिसके बाद मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 
एक ट्रांसफार्मर पर था पूरे मोहल्ले का भार
स्थानीय लोगों के अनुसार, पूरे प्रेमनगर मोहल्ले में बिजली आपूर्ति के लिए केवल एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। आबादी बढ़ने के साथ उस ट्रांसफार्मर पर बिजली का भार भी बढ़ता गया, जिससे पिछले तीन दिनों से लगातार लो-वोल्टेज की स्थिति बनी हुई थी। शाम के समय समस्या और गंभीर हो जाती थी। घरों में पंखे धीमी गति से चलते थे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर पाते थे। कई परिवारों को रोजमर्रा के कामकाज में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।  
पेयजल व्यवस्था भी हुई थी प्रभावित   
लो-वोल्टेज का असर सिर्फ बिजली तक सीमित नहीं था। कम वोल्टेज के कारण बोरवेल और कुओं में लगी मोटरें भी सही ढंग से नहीं चल पा रही थीं। इससे कई घरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई और लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस के बीच पानी की कमी ने रहवासियों की परेशानी और बढ़ा दी थी। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने तुरंत लिया संज्ञान रहवासियों की शिकायत मिलने के बाद मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लिया। 
विद्युत विभाग को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश   
निर्देश मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि मौजूदा ट्रांसफार्मर की क्षमता क्षेत्र की जरूरत के अनुरूप पर्याप्त नहीं थी, जिसके कारण लो-वोल्टेज की समस्या लगातार बनी हुई थी। पुराने ट्रांसफार्मर की जगह लगाया गया नया ट्रांसफार्मर निरीक्षण के बाद विद्युत विभाग ने कम क्षमता वाले पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह अधिक क्षमता वाला नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया।  
बिजली और पानी दोनों सामान्य से राहत 
बिजली और पानी दोनों व्यवस्थाएं सामान्य होने से लोगों ने राहत की सांस ली और दैनिक जीवन फिर से पटरी पर लौट आया। स्थानीय लोगों ने जताया आभार समस्या के त्वरित समाधान पर प्रेमनगर के नागरिकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय और विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें