Tuesday, 21 Jul 2026 भारत
W 𝕏 f
होम फैशन महंगे सोने का सस्ता विकल्प : रॉयल लुक के लिए परफे…
चेन से लेकर स्टोन वर्क तक, गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट के डिजाइन हैं खास
चेन से लेकर स्टोन वर्क तक, गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट के डिजाइन हैं खास
फैशन

महंगे सोने का सस्ता विकल्प : रॉयल लुक के लिए परफेक्ट हैं गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट, हर मौके पर दिखेंगी स्टाइलिश

सोने की बढ़ती कीमतों के बीच गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट महिलाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। चेन पैटर्न, स्टोन वर्क और कंगन डिजाइन जैसे विकल्प कम बजट में रॉयल और स्टाइलिश लुक देते हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
20 Jul 2026, 12:59 PM
नई दिल्ली
सोने की कीमतें लगातार बढ़ने के कारण हर किसी के लिए असली सोने की जूलरी खरीदना आसान नहीं रह गया है। ऐसे में अगर आप स्टाइलिश ब्रेसलेट पहनने की चाह रखती हैं, तो गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ये देखने में सोने जैसे चमकदार लगते हैं और इनकी कीमत भी बजट में रहती है। 
गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट को स्टेनलेस स्टील और प्रीमियम क्वालिटी मेटल से तैयार किया जाता है। इन पर 18 कैरेट या 24 कैरेट गोल्ड की कोटिंग की जाती है, जिससे ये काफी क्लासी और रॉयल लुक देते हैं। इन्हें आप खुद पहनने के साथ-साथ किसी खास मौके पर गिफ्ट भी कर सकती हैं। 

हाथफुल डिजाइन में दिखें स्टाइलिश

चेन पैटर्न, मिनिमल डिजाइन और यूनिक शेप वाले गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट आजकल काफी पसंद किए जा रहे हैं। एरो मोटिफ, टेक्सचर्ड चेन और बैंबू इंस्पायर्ड डिजाइन जैसे पैटर्न कैजुअल से लेकर फेस्टिव आउटफिट तक हर लुक के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं।
अगर आप कुछ अलग और आकर्षक पहनना चाहती हैं, तो हाथफुल स्टाइल वाले ब्रेसलेट आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। इनमें डेलिकेट चेन पैटर्न और हार्ट शेप डिटेलिंग काफी खूबसूरत लगती है। हल्के वजन वाले ये ब्रेसलेट ट्रेडिशनल और इंडो-वेस्टर्न दोनों तरह के कपड़ों के साथ अच्छे लगते हैं। 

हर आउटफिट के लिए परफेक्ट डिजाइन

सिंपल जूलरी पसंद करने वाली महिलाओं के लिए चेन वाले ब्रेसलेट काफी शानदार ऑप्शन हैं। इनमें कुछ डिजाइन में बीच का हिस्सा चेन पैटर्न में होता है, जबकि कुछ पूरी तरह चेन लॉक स्टाइल में तैयार किए जाते हैं। इन्हें आप अकेले पहन सकती हैं या फिर घड़ी और दूसरे पतले ब्रेसलेट के साथ लेयरिंग करके स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। अगर आप कुछ यूनिक पहनना चाहती हैं, तो हनीकॉम्ब यानी हेक्सागोन पैटर्न वाला गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट पसंद कर सकती हैं। जियोमेट्रिक डिजाइन और हल्की स्टोन डिटेलिंग इसे मॉडर्न और एलिगेंट लुक देती है। यह वेस्टर्न, इंडो-वेस्टर्न और एथनिक हर तरह के आउटफिट के साथ खूबसूरत लगेगा। 

कलरफुल स्टोन से पाएं स्टाइलिश लुक

प्लेन गोल्ड टोन जूलरी से अलग कुछ पहनना चाहती हैं तो स्टोन वर्क वाले ब्रेसलेट बेहतर विकल्प हो सकते हैं। इनमें छोटे-छोटे स्टोन की डिटेलिंग और लेयरिंग पैटर्न इन्हें खास बनाती है। ऐसे डिजाइन ऑफिस, कैजुअल आउटिंग और छोटे फंक्शन के लिए काफी पसंद किए जा रहे हैं।
गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट में कलरफुल स्टोन और पर्ल का कॉम्बिनेशन भी काफी आकर्षक लगता है। रेड, ग्रीन जैसे रंगों के स्टोन गोल्ड टोन के साथ खूबसूरत कंट्रास्ट बनाते हैं। वहीं पर्ल डिटेलिंग जूलरी को रॉयल और एलिगेंट फील देती है। इसे मैचिंग रिंग्स के साथ पहनकर लुक को और खास बनाया जा सकता है। 

कंगन डिजाइन में स्टाइलिश टच

अगर आप क्लासी और एवरग्रीन डिजाइन पसंद करती हैं, तो कंगन जैसे गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट आपके कलेक्शन का हिस्सा बन सकते हैं। इनका सिंपल डिजाइन हर उम्र और हर आउटफिट के साथ आसानी से मेल खाता है। मार्केट में इस तरह के कई डिजाइन आसानी से उपलब्ध हैं, जो आपके लुक को शानदार बना सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें