Saturday, 22 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
रायपुर में सराफा दुकान में  चोरी, 35 तोला सोना और 1 किलो चांदी लेकर चोर फरार शादी न होने से नाराज युवक ने की माता-पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार खेलते-खेलते कुएं में गिरने से 3 साल मासूम की मौत, परिवार में शोक की लहर हादसों का केंद्र बनी ब्लू वॉटर खदान होगी सील, चारों तरफ लगेगी फेंसिंग, आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिए निर्देश बेमेतरा में स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक-कंडक्टर फरार फर्जी आधार और ऋण पुस्तिका से जमीन बेचने की कोशिश, 40 लाख की ठगी का खुलासा रायपुर में सराफा दुकान में  चोरी, 35 तोला सोना और 1 किलो चांदी लेकर चोर फरार शादी न होने से नाराज युवक ने की माता-पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार खेलते-खेलते कुएं में गिरने से 3 साल मासूम की मौत, परिवार में शोक की लहर हादसों का केंद्र बनी ब्लू वॉटर खदान होगी सील, चारों तरफ लगेगी फेंसिंग, आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिए निर्देश बेमेतरा में स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक-कंडक्टर फरार फर्जी आधार और ऋण पुस्तिका से जमीन बेचने की कोशिश, 40 लाख की ठगी का खुलासा
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार महासमुंद को 31.60 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात…
भूमिपूजन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव
भूमिपूजन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव
राज्य सरकार

महासमुंद को 31.60 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, नए बस स्टैंड और कार्यालय भवन की भी घोषणा

महासमुंद में 31.60 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नए बस स्टैंड और नगरीय कार्यालय भवन के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा की। शहर में सड़क, जल, स्वच्छता और अधोसंरचना से जुड़े कई कार्य भी किए जाएंगे।

कीर्तिमान रिपोर्ट कमलेश साहू
22 Aug 2026, 07:17 PM
महासमुंद
महासमुंद में विकास कार्यों को गति देते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 31.60 करोड़ रुपए के विभिन्न कार्यों की सौगात दी। उन्होंने नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नगरीय कार्यालय भवन के लिए 3.50 करोड़ रुपए की घोषणा की। साथ ही महासमुंद को देश का नंबर-1 स्वच्छ शहर बनाने का लक्ष्य रखा।

शहरों के संतुलित विकास पर सरकार का जोर 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश की विकास गतिविधियों को गति मिली है और बिना भेदभाव के अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में युवाओं के लिए 38 नालंदा परिसर स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा करने की दिशा में भी लगातार काम कर रही है।

महासमुंद में 468 कार्यों को मिली प्रशासनिक स्वीकृति 
                                                          विकास कार्यो का भूमिपूजन 

अरुण साव ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश में पुल-पुलिया निर्माण से जुड़े 12,666 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। महासमुंद जिले में भी अलग-अलग विकास कार्यों के लिए 468 कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि जिले में सड़क और अन्य अधोसंरचना से जुड़े कामों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार महासमुंद के विकास के लिए हरसंभव सहयोग करेगी। उन्होंने शहरवासियों से स्वच्छता को लेकर सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि शहर का गौरव और सम्मान हर नागरिक से जुड़ा है।

नए बस स्टैंड और कार्यालय भवन के लिए करोड़ों की घोषणा 

महासमुंद के मौजूदा बस स्टैंड को आधुनिक और सुविधायुक्त स्वरूप देने के लिए उपमुख्यमंत्री ने 6 करोड़ 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा नए नगरीय कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 3 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि देने का ऐलान किया गया। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भी शहर के विकास से जुड़े कई मुद्दे उपमुख्यमंत्री के सामने रखे। उन्होंने बताया कि महासमुंद का गौरव पथ और तुमगांव रोड निर्माणाधीन है। नहर लिंकिंग रोड को मंजूरी मिल चुकी है और संबंधित सड़कों के कामों के टेंडर भी जारी हो गए हैं। उन्होंने शहर के विस्तार को देखते हुए रिंग रोड की आवश्यकता पर भी जोर दिया। विधायक ने सीकासेर का पानी कोडार तक पहुंचने और सिरपुर बैराज को मंजूरी मिलने की जानकारी भी दी।

नगर निगम बनाने की मांग 

नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने विकास कार्यों की घोषणाओं के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने शहर की बढ़ती आबादी और विस्तार को देखते हुए महासमुंद नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा देने की मांग रखी। इसके साथ ही आधुनिक बस स्टैंड और नए नगर पालिका भवन की जरूरत भी सामने रखी गई।

इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन

महासमुंद में डोम शेड, कचरा प्रसंस्करण संयंत्र, सीसी रोड, आरसीसी नाली और पेवर ब्लॉक सहित कई विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। शहर में एसटीपी और उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण भी होगा। इसके अलावा नयापारा-अछरीडीह, लहंगर-पीढ़ी और कौंदकेरा-बनसिवनी मार्गों पर सड़क निर्माण, चौड़ीकरण व मजबूतीकरण के कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें