Thursday, 26 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Mahasamund News: दीपावली मिलन के बहाने शक्ति प्रद…
MLA Yogeshwar Raju Sinha’s Diwali get-together(Image Source: keertiman media)
MLA Yogeshwar Raju Sinha’s Diwali get-together(Image Source: keertiman media)
महासमुंद

Mahasamund News: दीपावली मिलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन! योगेश्वर राजू सिन्हा के मंच पर उमड़ा महासमुंद

Mahasamund News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ दीपावली मिलन समारोह, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने बढ़ाई आयोजन की राजनीतिक चर्चा।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 26 Nov 2026, 05:20 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Mahasamund News: दिवाली मिलन के बहाने महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने गुरुवार को अपनी ताकत दिखाई। बीटीआई रोड स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित समारोह का हिस्सा बनने के लिए बड़ी संख्या में जिले के लोग शामिल हुए। हालांकि दिवाली का त्यौहार आपसी मेल-मिलाप, सौहार्द और खुशियां बांटने का पर्व होता है, लेकिन विधायक के दिवाली मिलन समारोह ने जिले की सियासत में भी हलचल पैदा कर दी। समारोह में जिलेभर के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में सामाजिक, प्रशासनिक और पारिवारिक जुड़ाव वाले लोग दिखे।
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने समारोह पर चर्चा करते हुए कहा कि पूरा विधानसभा क्षेत्र के रहवासी उनके परिवार के सदस्य हैं, और पारिवारिक लोगों के साथ खुशियां साझा करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा हालांकि वे क्षेत्र के लोगों से अलग-अलग माध्यमों से मिलते रहते हैं, लेकिन क्षेत्र के लोगों को एक साथ आपस में मेल मुलाकात करने का यह अवसर यादगार रहा है। समारोह में आए लोगों ने उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी योजनाओं के जरिए लाभांन्वित होने की जानकारी दी है। वे इस बात से संतुष्ट हैं कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार के कामकाज से खासोआम विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। समारोह में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में साथ काम कर रहे कार्यकर्ताओं को एक मंच पर मिलने और आपसी संवाद का अवसर भी मिला।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

दीपावली मिलन समारोह को यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। गीत-संगीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्सवी माहौल बनाया। उपस्थित लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और दीपावली की खुशियों को एक-दूसरे के साथ साझा किया। समारोह में राजनीतिक गतिविधियों से इतर सामाजिक मेल-मिलाप और सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिले।

संगठन की मौजूदगी के भी निकाले जा रहे मायने

राजनीतिक दृष्टिकोण से देखें तो जिलेभर के भाजपा पदाधिकारियों की एक साथ मौजूदगी इस आयोजन का महत्वपूर्ण पहलू रही। किसी भी राजनीतिक दल के लिए संगठन के अलग-अलग स्तरों पर सक्रिय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद बनाए रखना अहम माना जाता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनौपचारिक रूप से मिलने का अवसर मिलता है।
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के इस आयोजन में भाजपा के विभिन्न स्तरों से जुड़े लोगों की भागीदारी ने उनकी संगठनात्मक सक्रियता को भी चर्चा में ला दिया। दीपावली मिलन के बहाने उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर एकत्रित किया। इसे जिले की भाजपा राजनीति में आपसी संपर्क और संगठनात्मक मेल-मिलाप के नजरिए से भी देखा जा रहा है।

त्योहार की खुशियों के साथ सियासी संदेश

आमतौर पर दीपावली मिलन समारोह सामाजिक सौहार्द और आपसी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का माध्यम होते हैं, लेकिन जब किसी जनप्रतिनिधि के आयोजन में जिलेभर के राजनीतिक पदाधिकारी जुटते हैं तो उसकी चर्चा स्वाभाविक है। महासमुंद में आयोजित यह समारोह भी इसी वजह से चर्चा में रहा। एक ओर दीपावली की खुशियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आपसी मुलाकातें रहीं, तो दूसरी ओर भाजपा नेताओं की मौजूदगी ने आयोजन को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम बना दिया। कुल मिलाकर, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का दीपावली मिलन समारोह त्योहार के उत्साह, सांस्कृतिक रंग और भाजपा परिवार के सामूहिक मेल-मिलाप का मंच बना। अब इस आयोजन को जिले की राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों के संदर्भ में किस तरह देखा जाता है, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।

 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें