Monday, 14 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Railway Theft Case: बाइक चोर ने कबूली लाइन से तार और लोहे की चोरी MIG Police Station: पलंग पर मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, आत्महत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस Surajpur News: पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत, आरोपी फरार Dhamtari News: माडमसिल्ली स्टॉप डैम हादसा, भांजे को बचाने गए मामा समेत दोनों की मौत Rajasthan Nikay Chunav Result: 10 नगर निगमों में बीजेपी की धाक, 6 पर कब्जा, कांग्रेस को 3 तो भरतपुर में निर्दलीय का दबदबा Railway Theft Case: बाइक चोर ने कबूली लाइन से तार और लोहे की चोरी MIG Police Station: पलंग पर मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, आत्महत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस Surajpur News: पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत, आरोपी फरार Dhamtari News: माडमसिल्ली स्टॉप डैम हादसा, भांजे को बचाने गए मामा समेत दोनों की मौत Rajasthan Nikay Chunav Result: 10 नगर निगमों में बीजेपी की धाक, 6 पर कब्जा, कांग्रेस को 3 तो भरतपुर में निर्दलीय का दबदबा
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Mahasamund News : सेवा संकल्प अभियान के तहत महासम…
Mahasamund Diya Campaign Event ( Image Source - PRO )
Mahasamund Diya Campaign Event ( Image Source - PRO )
राज्य सरकार

Mahasamund News : सेवा संकल्प अभियान के तहत महासमुंद में 17 सितंबर को जगमगाएंगे, आशीर्वाद के 6 लाख दीप

Mahasamund News: सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को महासमुंद जिले में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान करीब 6 लाख दीप जलाकर सेवा, सुशासन और जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा।

कीर्तिमान डेस्क | कमलेश साहू
14 Sep 2026, 07:23 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत महासमुंद जिले में 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिलेभर में करीब 6 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति सामूहिक संकल्प व्यक्त किया जाएगा। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा से जोड़ते हुए जिले में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

अटल परिसर में जलेंगे 8000 दीप

कार्यक्रम का मुख्य आयोजन अटल परिसर, महासमुंद में होगा, जहां लगभग 8 हजार दीपों से परिसर को रोशन किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के सभी प्रमुख मंदिरों, चौक-चौराहों, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों, पंचायत भवनों, पीडीएस भवनों, अमृत सरोवरों, ग्रामीण बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। जिलेवासियों से ‘हर घर एक दीया’ जलाकर इस जनअभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए तैयारियां पूरी करने के निर्देश

इस संबंध में आज प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने टास्कफोर्स एवं सभी नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां 16 सितंबर तक पूर्ण करने तथा कार्यक्रम में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

शाम 7 बजे एक साथ जगमगाएंगे जिले के चिन्हित स्थल 

17 सितंबर को शाम 5 बजे से 6 बजे तक विभिन्न स्थलों पर साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था तथा ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था पूर्ण की जाएगी। शाम 6 बजे से 6:30 बजे तक दीप प्रज्ज्वलन की तैयारी एवं रंगोली प्रदर्शन होगा। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्व-सहायता समूह की दीदियों और नागरिकों की सहभागिता रहेगी। शाम 7 बजे जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी चिन्हित स्थलों—शहरी चौक, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों एवं मोहल्लों—में एक साथ सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। दीपों की यह रोशनी सेवा, संकल्प, सुशासन और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी। 

ग्रामीण क्षेत्रों में 5.51 लाख से अधिक दीप जलाने का लक्ष्य 

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक शासकीय प्रतिष्ठान, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के आवास, अमृत सरोवर, पंचायत भवन, पीडीएस भवन एवं सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। विकासखंडवार महासमुंद में लगभग 1 लाख 5 हजार, बसना में 1 लाख 2 हजार, पिथौरा में 1 लाख 26 हजार, बागबाहरा में 1 लाख 11 हजार तथा सरायपाली में 1 लाख 7 हजार दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 5 लाख 51 हजार दीप जलाए जाएंगे। इसके अलावा नगरीय क्षेत्रों में बसना, पिथौरा, तुमगांव एवं सरायपाली में लगभग 20 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाने का लक्ष्य है। जिले में प्रारंभिक रूप से लगभग 5 लाख 83 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे, जिसे जनभागीदारी के माध्यम से बढ़ाकर करीब 6 लाख दीप तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रभारी कलेक्टर अनुपमा आनंद ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे 17 सितंबर को अपने घर, प्रतिष्ठान और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाकर ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान को सफल बनाएं और सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण की इस भावना से जुड़ें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें